India vs Australia World Cup Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच खेला जा रहा है. इस मैच को लेकर टीम इंडिया के फैंस की उम्मीद है कि इस बार भारत वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करेगा. हालांकि इस समय टीम इंडिया की स्थिति बेहद नाजुक है. बता दें कि इस मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने अपनी ताकत दिखाई है. मैदान के ऊपर से उड़कर भारतीय एयरफोर्स के जवानों ने एक शानदार एयरशो किया है.
एयर शो के पहले दो दिनों तक अहमदाबाद में सूर्य किरण की एरोबिक टीम ने रिहर्सल किया थ. सूर्य किरण ने शुक्रवार और शनिवार को रिहर्सल किया था. आज भारतीय सेना ने अपने एयरशो से भारत की ताकत दिखाई है.
जानाकारी के मुताबिक वर्ल्ड कप 2023 के पहले सूर्य किरण एरोबेटिक टीम में भारतीय वायुसेना के 9 विमान शामिल हुए. सूर्य किरण ने पहले भी देश में कई एयरशो किए हैं. एयरशो में एयरफोर्स के पायलट्स विभिन्न आकृतियों का निर्माण आकाश में किया. आसमान में 10 मिनट तक का रोमांच टीम ने पैदा किया और लोग भारतीय सेना की तारीफ करने लगे. इस दौरान टीम इंडिया के प्लेयर्स भी भारतीय सेना का यह कौशल देखने के लिए मैदान पर आ गए हैं. इस एयरशो के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
बता दें कि फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी थी. मैच के दौरान टीम इंडिया की पारी अभी नाजुक मोड़ पर है. टीम का स्कोर 24 ओवर के बाद 128 रनों पर हैं. क्रीज पर विराट कोहली के साथ केएल राहुल हैं. विराट कोहली 50 रन बना चुके हैं, जबकि केएल राहुल 25 रनों पर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस ने एक एक विकेट अपने नाम किया है.
-भारत एक्सप्रेस
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…