देश

Rajasthan: “कांग्रेस में सिर्फ भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की परंपरा”, पीएम मोदी बोले- पूरे 5 साल सिर्फ जादूगर-बाजीगर का खेल चला

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बीजेपी ने पूरा जोर लगा रखा है. पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है. इस क्रम में पीएम मोदी ने प्रदेश के झुंझुनू और चुरु में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान कांग्रेस पर जमकर बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया है, क्या उसे फिर से सत्ता में आना चाहिए. इसके अलावा पीएम मोदी ने फिर से एक बार सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद को लेकर हमला बोला.

हालांकि पीएम ने इस बार उनका नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में जादूगर और बाजीगर बोलकर पीएम मोदी ने कहा कि यहां तो पांच सालों से यही खेल चला रहा है.

जादूगर और बाजीगर का चला रहा था खेल

प्रधानमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माना कि उनके विधायकों और उम्मीदवारों ने पिछले 5 साल में कोई काम नहीं किया. ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान में जादूगर और बाजीगर का खेल चल रहा था. जादूगर कुर्सी बचाने में व्यस्त थे और बाजीगर कुर्सी गिराने में लगे थे. जिस कांग्रेस ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया, क्या उन्हें यहां सत्ता में वापस आना चाहिए?

यह भी पढ़ें- UP Politics: “अस्पतालों में न डॉक्टर हैं और ना ही दवाएं हैं…” अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ एक ही परंपरा विकसित की है- भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण। इस नीति पर चलते हुए कांग्रेस ने देश का बहुत बड़ा नुकसान किया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही कांग्रेस के हर जादू और पेपरलीक कांड की जांच होगी. काले धन की कितनी भी बड़ी तिजोरी हो, कितने ही बड़े रसूकदार की हो, वह भी अब बच नहीं पाएगा. उसे समाज का लूटा हुआ लौटाना पड़ेगा.

कांग्रेस लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती

भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आपको लूटने का कोई मौका छोड़ नहीं रही है. हरियाणा, गुजरात और यूपी में पेट्रोल 12-13 रुपया सस्ता है. राजस्थान में भाजपा सरकार आते ही पेट्रोल की कीमतों की समीक्षा होगी और अब तक जो रुपया जमा किया, वह किसके खाते में गया, इसकी भी जांच होगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

56 minutes ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

1 hour ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

3 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

3 hours ago