देश

UP News: बर्थडे पार्टी में बुलाई गई डांसर से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार, एक फरार

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक शर्मनाक करने वाली खबर सामने आई है. गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की जाजमऊ चौकी क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी में कानपुर की डांसर को बुलाया गया था, इसके बाद उसके साथ हैवानों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. पीड़िता ने एक नामजद और 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच के दौरान एक नाम और सामने आया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.

इस पूरे मामले में लड़की ने आरोप लगाया कि वह एक प्रापर्टी डीलर की बर्थडे पार्टी में गई थी. कार्यक्रम से लौटते वक्त तीन लोगों ने उसे कार में खींच लिया और फिर जंगल ले गए, जहां गैंगरेप किया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपी उसके मुंह में जबरदस्ती दारू की बोतल लगा रहे थे. रेप करने के बाद तीनों आरोपियों ने उसे सड़क पर यूं ही छोड़ दिया.

पीड़िता ने रो-रो कर पुलिस को बताया कि वह किसी तरह जाजमऊ चौकी पहुंची, जो गंगाघाट थाने की चौकी है. वहां मेरी एफआईआर नहीं लिखी गई, तो मैं गंगा घाट थाने पहुंची. जहां मेरी एफआईआर लिखी गई.

पीड़िता ने बताया कि वह तीनों आरोपियों को पहचानती है, लेकिन किसी को नाम से नहीं जानती. इन तीनों में किसी एक लड़के का नाम संजय है, इसलिए संजय और उसके साथियों के नाम उसने एफआईआर दर्ज कराई है. बता दें कि बर्थडे पार्टी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पढ़ें ये भी- Ghaziabad: कार की ड्राइविंग सीट पर मिला बिजनेसमैन का शव, जहर खाने से मौत की आशंका

इस मामले में उन्नाव सदर के सीओ आशुतोष ने बताया कि 15 फरवरी को एक युवती ने तहरीर की और बताया कि थाना गंगाघाट में तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 41 घंटे के अंदर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. विवेचना में एक का नाम और सामने आया है. उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

इन लोगों को किया गया है गिरफ्तार

इस मामले में अजय कुमार निषाद पुत्र मुन्ना लाल निवासी मनोहर नगर जाजमऊ चेक पोस्ट थाना गंगघाट जनपद उन्नाव उम्र 26 वर्ष, राजेश कुमार निषाद पुत्र ठोढीलाल निवासी कल्लू पुरवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र 23 वर्ष, पंकज निषाद पुत्र बडेलाल निवासी जुराखन खेडा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है. इसी के साथ घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन XUV-300 ब्लैक कलर UP35BF2402 को भी जब्त कर लिया गया है. घटना में शामिल वांछित अभियुक्त राहुल कुमार निषाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

3 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

25 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

29 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

44 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

55 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

55 minutes ago