पुलिस के सामने हाथ जोड़कर खड़ा अपराधी आमिर
UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “अपराधियों व माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा” वाले बयान का भय इस कदर दिखाई दे रहा है कि अपराधी खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर करने लगे हैं. इसका ताजा उदाहरण यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से सामने आया है. जहां एक इनामी बदमाश हाथ जोड़कर कोतवाली पहुचा और अपराध से तौबा कर ली.
पूरा मामला मुजफ्फरनगर जिले के खतौली कोतवाली का बताया जा रहा है. जहां शुक्रवार की शाम को 10 हज़ार रूपये के एक इनामी बदमाश ने हाथ में तख्ती लेकर अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर अपराध से तौबा करते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, 6 मार्च को खतौली कोतवाली क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ के दौरान यह शातिर भेड़ बकरी लूटेरा आमिर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसके चलते आला अधिकारियों द्वारा इस वांछित लुटेरे पर 10 हज़ार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी. पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाती या फिर मुठभेड़ होती, इससे पहले ही उसने अपने परिजनों के साथ हाथों में तख्ती लेकर अपराध से तौबा करते हुए कोतवाली पहुंचकर पुलिस के आला अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया.
पढ़ें इसे भी- UP Record Liquor Sale: होली त्योहार पर करोड़ों रुपये की शराब गटक गए यूपीवाले, टूटा रिकॉर्ड
सीओ खतौली रविशंकर मिश्रा ने बताया कि 10 मार्च को हमारे थाने पर एक वांछित जिसका नाम आमिर है, उसने थाने में अपने परिजनों के साथ आया और उसने कहा कि मैंने पुलिस के डर से हमने अपराध छोड़ दिया है. मैं सरेंडर करने के लिए आया हूं. जो भी विधिक कार्रवाई हो वह आप करिए. तो इस संबंध में अवगत कराना है कि विगत दिनों एक पुलिस मुठभेड़ हुई थी, जिसमें इसका भाई कलीम पुलिस की गोली लगने से जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ था और आमिर मौके से भाग गया था. तभी से पुलिस को उसकी तलाश कर रही थी और आमिर नाम के अपराधी के पीछे पुलिस लगी हुई थी. लगातार दबिश दी जा रही थी. वहां भी कॉम्बिंग की गई थी और उसी से डर के आज इसने सरेंडर किया है इसके विरुद्ध भेड़ बकरी लूट के मंसूरपुर थाना पर दो मुकदमे दर्ज है और एक मुकदमा पुलिस मुठभेड़ का दर्ज है. अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है इसके ऊपर 10,000 का इनाम घोषित किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…