देश

UP Politics: “सिलेंडर वाली सासंद वापस जाओ…”, अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, जगह-जगह लगाए पोस्टर

UP Politics: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे के तहत यूपी के अमेठी जिले में पहुंची हैं. इससे पहले ही यहां कांग्रेस ने उनके विरोध को लेकर जगह-जगह पोस्टर लगा दिया है, जिस पर लिखा गया है कि “सिलेंडर वाली सासंद वापस जाओ, गैस के दाम पर काबू लाओ.” सिलेंडर के दाम अधिक होने को लेकर कांग्रेस ने यहां पोस्टर वार शुरू कर दिया है और जमकर नारेबाजी की है.

बता दें कि स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय दौरे के तहत 11 और 12 मार्च को अमेठी में रहेंगी. इस दौरान वह कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी. आम जनमानस के लिए करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगी. इसके साथ हाल ही में दिवंगत हुए लोगों के परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी वही बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं सपा विधायक के यहां वैवाहिक कार्यक्रमों के बाद वर वधू को आशीर्वाद भी देंगी.

उनके दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्मृति 11 व 12 मार्च को क्षेत्र में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और लोगों से मुलाकात करेंगी. 11 मार्च को सुबह स्मृति दिल्ली से लखनऊ जहाज से पहुंचेंगी. इसके बाद सड़क मार्ग से हैदरगढ़-जगदीशपुर होते हुए सीधे अचलपुर गांव पहुंच कर बीजेपी के पूर्व विधायक तेज भान सिंह के आवास पर पहुंचेगी. जहां पूर्व विधायक से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी.

ये भी पढ़ें- UP News: हाथ जोड़कर थाने पहुंचा इनामी बदमाश, बोला- “अपराध से तौबा”, आंखों में दिखा ‘मिट्टी में मिलने’ का खौफ

बता दें कि हाल ही में तेज भान सिंह की बहू का निधन हो गया था. शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद वह गौरीगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व.जय नारायण तिवारी के घर पहुंचेगी. यहां से निकलकर दोपहर एक बजे केंद्रीय मंत्री इंदिरा गांधी पीजी कालेज में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी. वही इसके बाद दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचेगी और यहां पर जिला अनुश्रवण समिति दिशा की बैठक की अध्यक्षता के साथ विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगी. शाम सवा चार बजे मुसाफिरखाना के भद्दौर गांव में दोहरे हत्या कांड में मृतक के आवास पर पहुंच शोक संवेदना जताएंगी. वहां परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

8 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

19 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

32 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago