देश

Love Jihad in UP: रजिस्टर मैरिज करने शैलेंद्र बनकर पहुंचा जमील, हस्ताक्षर के समय खुला राज, युवती के मना करने पर साथियों के साथ मिलकर युवक ने किया रेप, मामला दर्ज

Love Jihad in UP: उत्तर प्रदेश में लव जिहाद और धर्मांतरण की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा खबर यूपी के रायबरेली जिले से सामने आ रही है. जानकारी सामने आ रही है कि, एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर पहले तो हिंदू लड़की को अपने प्यार में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिए. जब दोनों के बीच शादी को लेकर सहमति बनी और कोर्ट पहुंचे तो युवक ने रजिस्टर मैरिज में अपना असली नाम जैसे ही लिखा, युवती के होश उड़ गए और इसके बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया. बताया जा रहा है कि पीड़िता ने शादी से मना किया तो युवक ने साथियों के साथ मिलकर रेप किया और फिर निकाह करने और नाम बदलने का दबाव बनाया.

खबर सामने आ रही है कि, किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और इसके बाद बुधवार को वह पिता के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी. फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. यह मामला रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक बुधवार को मां-बाप के साथ पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची थी. यहां उसने बताया कि, वो अपने भाई को स्कूल छोड़ने जाती थी तो रास्ते मे एक युवक उसको मिला करता था. कुछ दिनों बाद युवक ने उससे प्यार का इजहार किया और इसके बाद दोनों में बात होने लगी. युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने अपना नाम शैलेन्द्र बताया था और उससे शादी करने का वादा किया. कुछ दिनों बाद वो गाड़ी में बिठाकर ले गया और शादी का वादा करके उससे शारीरिक संबंध बनाए.

ये भी पढ़ें- Lucknow: बसपा कार्यालय के अंदर लगी कांशीराम, आंबेडकर और मायावती की मूर्तियां कहां गईं? स्टैच्यू के गायब होने पर अटकलें तेज

हस्ताक्षर के दौरान खुला राज

युवती ने आरोप लगाया कि, एक दिन शैलेंद्र दो साथियों के साथ कोर्ट पहुंचा और जब कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्टर पर साइन करने लगा तो उसने शैलेंद्र की जगह पर अपना नाम जमील लिखा. युवती ने कहा कि, ये देखकर मैंने जब इसकी वजह पूछी तब उसने बताया कि वह मुस्लिम है. इस पर उसने शादी करने से इंकार कर दिया तो उसने जबरन हस्ताक्षर करा लिए. इसके बाद उसे एक कमरे में ले गए और फिर तीनों ने रेप किया. इसी के साथ निकाह कर उसका नाम बदलने की बात कही. युवती ने कहा कि, वह किसी तरह से उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और माता-पिता को सब कुछ बता दिया. युवती ने बताया कि, उसके पिता बाहर नौकरी करते थे, जब वो वापस आए तो वो परिजनों के साथ बुधवार को पुलिस के पास पहुंची और तहरीर दी.

मामले में की जा रही है जांच

इस मामले में सीओ सदर वंदना सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि एक मामला थाना मिल एरिया से आया है, जिसमें धर्म परिवर्तन की बात सामने आई है. युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपना नाम शैलेंद्र बताकर उससे प्यार किया और शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद जब युवती ने विरोध किया तो उसके जबरदस्ती कोर्ट में हस्ताक्षर करा लिए. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

2 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

19 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

34 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago