देश

UP Weather: यूपी के तमाम हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने भीषण गर्मी से दी लोगों को राहत, 25-26 जून के लिए जारी हुआ अलर्ट

UP Weather: चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के असर से लगातार रुक-रुक कर हो रही यूपी में बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मानसून के इंतज़ार के बीच प्रदेश में आए बदरा और फिर बारिश के शुरू हुए दौर ने सूर्य देव के प्रकोप को ठंडा कर दिया है और इंसानों के साथ ही जीव-जंतु भी राहत की सांस ले पा रहे हैं. मंगलवार से ही यूपी के आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही थी और फिर देर रात जमकर बारिश हुई. इसी के बाद से लगातार यूपी में मौसम खुशनुमा बना हुआ है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक़ यूपी में प्री मानसून के कारण लोगों को कड़ाके की धूप से राहत मिल रही है. इसी वजह से अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ मौसम विभाग ने 25 और 26 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. यूपी में मौसम को लेकर विशेषज्ञों की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अब मौसम खुशनुमा ही रहेगा. तो वहीं दक्षिणी पश्चिमी मानसून अब पूर्वी यूपी में अगले 48 घंटे में दाखिल होने की सम्भावना है. तो वहीं लगातार हो रही बारिश से लू का प्रकोप भी प्रदेश से कम हो गया है और अब इसके लौटने की भी उम्मीद नहीं है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो यूपी के मध्य भागों पक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर मायावती का बड़ा प्लान, संगठन में बड़े बदलाव के दिए संकेत, भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- लव जिहाद…

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के अवशेष की वजह से ही अब यूपी में और अधिक बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, क्योंकि यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसी के साथ मौसम विज्ञानियों ने जानकारी दी है कि वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में बना हुआ है, लेकिन अब ये सिस्टम कमजोर होकर उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों की ओर बढ़ेगा और वहीं इसके विलुप्त हो जाने की संभावना है.

बीते 24 घंटे में यूपी में सबसे ज्यादा बारिश कन्नौज के छिबरामऊ में हुई है. इसी के साथ यूपी की राजधानी लखनऊ, कानपुर, मेरठ, वाराणसी और गोरखपुर के तमाम हिस्सो में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बारिश को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि गुरुवार को भी यूपी के तमाम हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होती रहेगी. पूर्वांचल की अपेक्षा पश्चिमी यूपी में इसका असर अधिक देखने को मिलेगा. 23 से 27 जून तक मौसम की इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी. तो वहीं 25 और 26 जून को भारी बारिश की सम्भावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. वहीं बीते बस्ती के लोगों को अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली है. बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी का असर यहां देखने को मिला है. अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तो वहीं मुजफ्फरनगर में सबसे कम 21.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago