सीएम योगी आदित्यनाथ
Gorakhpur: गरीबों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने वैवाहिक और मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए गोरखपुर में छह कल्याण मंडपम विवाह स्थलों का निर्माण कराने की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि शहरी इलाकों में अक्सर लोगों को सड़क पर ही टेंट लगाकर शादी या अन्य शुभ कार्य करने पड़ते हैं, जिससे लोगों को तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. इसी को देखते हुए नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को कल्याण मंडपम स्थापित करने के निर्देश दिये गये हैं, जहां गरीब लोग अपने मांगलिक कार्यक्रम कर सकेंगे.
इस सम्बंध में और जानकारी देते हुए राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया है. उन्होंने आगे बताया कि इनमें भाटी विहार कॉलोनी में छह करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 44 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पैडलेगंज से सहारा स्टेट तक रामगढ़ताल रिंग रोड मुख्य रूप से शामिल हैं.
बता दें कि रविवार को गोरखपुर को 78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही दो बड़ी घोषणाएं कर मुख्यमंत्री ने जनता को सौगात दी है. उन्होंने गरीबों के मांगलिक कार्यक्रमों को भव्यता से आयोजित करने के लिए सभी सुविधाओं से युक्त कल्याण मंडपम बनाने का एलान किया तो साथ ही गोरखपुर में 150 एकड़ क्षेत्रफल में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की स्थापित करने घोषणा की है.
ये भी पढ़ें- Hardoi: हरदोई में सिपाही ने युवक पर बरसाए 4 मिनट में 38 जूते, Video वायरल होने के बाद सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी भाजपा की ही सरकार है और यहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोग मामा कहकर बुलाते हैं. वजह ये है कि, वह सामूहिक विवाह में सरकारी मदद करने के लिए बेहद प्रचलित और मशहूर हैं. इसी वजह से राजनीति से लेकर आम जनता के बीच भी एमपी में शिवराज सिंह चौहान को मामा भी कहा जाता रहा है. वहीं अब यूपी में योगी सरकार भी गरीब लोगों की शादी में मदद करने के लिए लगातार नई-नई घोषणाएं कर रही है.
सूत्रों के मुताबिक कक्ष, हॉल, अतिथि कक्ष के साथ ही लॉन और पार्किंग आदि की सुविधाओं से लैस सुसज्जित कल्याण मंडपम का निर्माण गोरखपुर शहर में छह अलग-अलग स्थानों पर कराया जाएगा. शुरू में 250 से 300 लोगों की क्षमता वाला कल्याण मंडपम स्थापित किया जाएगा. जानकारी सामने आई है कि इसके लिए 1-1.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी. जानकारी सामने आ रही है कि सीएम ने सभी जन प्रतिनिधियों से भी इस पहल में शामिल होने की अपील की है.
मुख्यमंत्री ने रविवार को मिनी स्पोर्ट्स कॉन्पलेक्स का शिलान्यास भी किया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सौगात है. उन्होंने ये भी कहा कि यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेल की सभी विधाओं का मंच होगा.
बता दें कि इस मौके पर सीएम ने कहा कि गोरखपुर में अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए लगभग 150 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है. सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जिले में एक स्टेडियम, प्रत्येक विकास खण्ड में मिनी स्टेडियम तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान के निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…