देश

UP News: “पहले गंदगी और गैंगवार थी गोरखपुर की पहचान…लेकिन अब यह बदल रहा है”, गोरखपुर में बोले योगी

UP News: रविवार को गोरखपुर में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा, “पहले गंदगी और गैंगवार गोरखपुर की पहचान थी लेकिन अब गोरखपुर बदल रहा है और यहां हर जगह नयापन है.” उन्होंने कहा, “पांच साल पहले यहां आया व्यक्ति आज आकर यहां का विकास देखकर रास्ता भूल सकता है.” उन्होंने आगे कहा, “गोरखपुर में एक तरफ एम्स है तो दूसरी तरफ खाद कारखाने की जगमगाहट है. हर तरफ फोरलेन और चौड़ी सड़कों की कनेक्टिविटी है. हर जगह नयापन है.”

सीएम योगी ने कहा, “आज गोरखपुर विकास के साथ पर्यटन का भी बड़ा केंद्र बन रहा है. यहां फिल्मों की शूटिंग हो रही है. उन्होंने कहा कि विकास से रोजगार सृजन होगा और पहचान भी मजबूत होगी.” उन्होंने सभी लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण में व्यापक भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि घर और बाहर की सफाई के साथ आस-पास के खाली प्लॉट में भी कूड़ा न डालें. प्लास्टिक मुक्त गोरखपुर और स्वच्छता हमारी पहचान बननी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वच्छता से हमें बीमारियों से भी मुक्ति मिलेगी. इस संदर्भ में उन्होंने सफाई पर जोर देकर इंसेफेलाइटिस के सफल नियंत्रण के बारे में भी कहा और सभी लोगों से पौधरोपण और पौधों के संरक्षण की अपील भी की. साथ ही बताया कि शनिवार को एक दिन में 30 करोड़ 21 लाख पौधरोपण का रिकॉर्ड यूपी में बनाया गया है. उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन रोकने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Manipur Video: पीएम मोदी की चुप्पी पर I.N.D.I.A ने संसद के बाहर किया प्रदर्शन, लगाए ‘इंसाफ करो, बंटवारा मत करो’ के नारे

सीएम योगी ने शिलान्यास किया है तो करेंगे उद्घाटन भी

शिलान्यास समारोह में मौजूद बीजेपी सांसद रविकिशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी कार्य का शिलान्यास किया तो उन्हीं के हाथों से उसका उद्घाटन भी तय हो जाता है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी गोरखपुर व यूपी के खेल और खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशील रहते हैं. रविकिशन ने कहा कि उनकी कोशिश होती है कि यहां के खिलाड़ी किसी से पीछे न रहें. इसीलिए वह गोरखपुर में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनवा रहे हैं. बीजेपी सांसद ने रामगढ़ताल रिंग रोड परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस झील को रोड के रूप में माला पहनाया जाएगा. यह रिंग रोड लाइट से सजेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

28 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

48 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago