देश

UP News: यूपी के 1.54 करोड़ लोगों के खातों में जल्द भेजे जाएंगे 660 रुपये, इस योजना के लाभार्थियों को मिलेगी ये सुविधा

UP News: उत्तर प्रदेश की 1.54 करोड़ जनता के खाते में जल्द ही 660 रुपए भेजे जाएंगे. ये रुपये उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली के मौके पर मुफ्त में मिलने वाले गैस सिलिंडर के लिए दिए जाएंगे. इसको लेकर जल्द ही कैबिनेट प्रस्ताव लाया जाएगा और इसी के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में राज्य सरकार 660 रुपये भेजेगी, तो वहीं 300 रुपये सब्सिडी के तौर पर केंद्र सरकार की ओर से मिलेगा.

बता दें कि यूपी में करीब एक करोड़ 75 लाख उज्जवला योजना के अंतर्गत महिलाओं के पास गैस कनेक्शन हैं. भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में दो गैस-सिलेंडर मुफ्त में देने का वादा किया था. इसी वादे को निभाते हुए दीपावली से उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में गैस-सिलेंडर दिया जाएगा और फ्री में दूसरा गैस सिलेंडर होली में मिलेगा. बता दें कि इस बार दीपावली के मौके पर मिलने जा रहे मुफ्त में गैस सिलेंडर को लेकर पैसा इन गैस कनेक्शन धारकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के तहत भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP News: दीपावली से पहले सीएम योगी का तोहफा, साल में 2 गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी सरकार

इसको लेकर लखनऊ में सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया था. तो वहीं अब खबर सामने आ रही है कि, प्रदेश में वर्तमान में उज्ज्वला योजना के 1.75 करोड़ लाभार्थियों में से 1.54 लाभार्थियों के खाते आधार प्रमाणित हैं, जिनमें केंद्र सरकार की ओर से जो सब्सिडी मिलती है वो पहले से ही भेजी जा रही है तो वहीं पहले चरण में आधार प्रमाणित खातों में ही योजना की राशि भी भेजी जाएगी. शेष लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से जैसे-जैसे जुड़ते जाएंगे, वैसे-वैसे सरकार द्वारा उनको भी योजना का लाभ मिलता जाएगा. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सभी लाभार्थियों को एक बार में लाभ देने पर राज्य सरकार के खजाने पर करीब 1200 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा.

बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत भाजपा सरकार ने महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन की सुविधा दी है. केंद्र सरकार ने 1 मई 2016 को इस योजना की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को खाना पकाने में सुविधा देना और घरेलू वायु प्रदूषण में कमी लाना था. इस साल 2023 में योजना को शुरू हुए 7 साल पूरे हो गए हैं. तो वहीं अब उज्ज्वला योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं को सरकार दो गैस सिलेंडर भी मुफ्त में देने जा रही है, जिसकी शुरूआत इस दीपावली से होने जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, फोन पर बातचीत के बाद हुआ हादसा; पुलिस जांच जारी

Nidhi Tiwari Suicide Case: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी…

5 minutes ago

अचानक बरसे पत्थर, मची अफरा-तफरी! उज्जैन की शाही मस्जिद पर क्यों लेना पड़ा बड़ा फैसला?

Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने की अफवाह पर भड़की हिंसा और पत्थरबाजी के…

6 minutes ago

पीएम मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! वैश्विक महंगाई के बीच GST घटाकर आम जनता को दी 10% की सीधी बचत

PM Modi GST Relief: मोदी सरकार ने GST में 10% की कटौती कर उपभोक्ताओं को…

30 minutes ago

एआई की अजब-गजब लीला: गिटार बन गया बिना हेलमेट का सवारी, और कार ड्राइवर को थमा दिया हेलमेट चालान!

AI traffic camera mistake: बेंगलुरु में AI ट्रैफिक कैमरे ने स्कूटर सवार की पीठ पर…

38 minutes ago

1 अक्टूबर की सुबह से बदल जाएंगे सारे नियम! बिना PUCC पेट्रोल पंप पहुंचे तो खाली हाथ लौटेंगे घर

Delhi NCR PUCC Rule: दिल्ली-NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. 10,000…

53 minutes ago

चोल साम्राज्य की समुद्री विरासत और भारतीय इतिहास लेखन का असंतुलन

राजेन्द्र चोल की शक्तिशाली नौसेना ने हिंद महासागर से दक्षिण-पूर्व एशिया तक चोल साम्राज्य का…

55 minutes ago