देश

Ayodhya Crime: हनुमानगढ़ी में चाकू से गोदकर साधु की हत्या, मचा हड़कम्प, सीसीटीवी मिला बंद, एक महीने में हुई दूसरी वारदात

Ayodhya Crime: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में साधु की हत्या का लगातार सिलसिला जारी है. एक महीनें में साधु की हत्या की दूसरी वारदात सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है. घटना थाना रामजन्मभूमि अंतर्गत सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में स्थित एक आश्रम से सामने आई है. जानकारी मिली है कि यहां पर एक नागा साधु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. पुलिस को शव के गले, सीने व पीठ पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं. इस पर पुलिस को संदेह है कि पहले किसी पतले तार से साधु का गला घोंटा गया और फिर चाकू से वार किया गया.

घटना की जानकारी गुरुवार सुबह पुलिस को होने पर हड़कम्प मच गया. आनन-फानन में एसएसपी राजकरण नायर, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ बीकापुर डॉ राजेश तिवारी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन शुरू की. मृतक साधु की पहचान राम सहारे दास शिष्य दुर्बल दास (44) के रूप में हुई. मृतक साधु बसंतिया पट्टी से जुड़े थे. बता दें कि एक माह के अंदर हनुमानगढ़ी परिसर में यह दूसरी वारदात है. इससे पहले भी इसी आश्रम के सामने स्थित एक दूसरे आश्रम में संस्कृत के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. फिलहाल इस मामले में भी पुलिस छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें- Lucknow News: गाड़ी में टक्कर मारी, फिर जमकर पीटा और गला दबाया…जज को जान से मारने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

साधु के साथ रहते थे दो शिष्य

मृतक साधु आश्रम के सबसे अंदरूनी हिस्से के तीसरे कमरे में रहते थे और उनके साथ दो शिष्य भी रहते थे. घटना के बाद से ऋषभ शुक्ला नाम का शिष्य मौके से फरार मिला है, जबकि दूसरे शिष्य गोविंद दास को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि, फरार शिष्य ऋषभ शुक्ला को मृतक साधु ने खाना बनाने के लिए 15 दिन पहले ही अपने साथ रखा था. इस सनसनीखेज वारदात के पीछे लूट का भी अंदेशा पुलिस जता रही है.

वारदात के वक्त बंद मिले सीसीटीवी

वहीं मृतक साधु को लेकर मंदिर व आस-पास में रहने वाले नागा साधुओं ने जानकारी दी कि मृतक रामसहारे दास हनुमान जी का श्रृंगार आदि का कार्य किया करते थे. तो वहीं पुलिस छानबीन में सामने आया है कि आश्रम के सभी कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे जो कि हमेशा चालू रहते थे, वारदात के वक्त बंद मिले हैं. हालांकि पुलिस को कुछ ऐसे फुटेज भी प्राप्त हुए हैं, जिसमें सीसीटीवी बंद करने वाला कैद हो गया है. फिलहाल पुलिस ने फुटेज व हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में ले लिया है और इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.

घटना के खुलासे के लिए लगाई गई चार टीमें

एसपी राजकरण नायर ने मीडिया को जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. घटना के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है. हत्या किसने की और इसका कारण क्या था, इसको लेकर छानबीन की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

6 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

26 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

36 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

58 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago