देश

UP News: यूपी में टैक्स चोरी करने वालों पर कसेगा शिकंजा, सख्त हुए सीएम योगी, विभाग को दिए कड़े निर्देश

UP News: अब उत्तर प्रदेश में टैक्स चोरी करने वाले बच कर नहीं भाग सकेंगे. क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकनीक का उपयोग बढ़ाने के साथ ही राजस्व के नए स्रोत तलाशने के निर्देश विभाग को दे दिए हैं. इसी के साथ प्रवर्तन की कार्रवाई की गोपनीयता को भंग करने वाले कर्मचारियों को भी चिन्हित करने के साथ ही उनके ऊपर कठोरतम कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं. त्योहारी सीजन में अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने के निर्देश दिए साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाने के लिए कहा.

बुधवार को मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार के कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की ताजा स्थिति की समीक्षा बैठक कर रहे थे. इस मौके पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहे. तो वहीं बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए सीएम योगी ने अवैध खनन पर भी अंकुश लगाने के निर्देश दिए. ओवरलोडिंग रोकने और आम आदमी के हित में निर्माण सामग्रियों की कीमतों को नियंत्रित करने की बात पर जोर दिया. इसी के साथ ही सीएम ने जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टांप एवं पंजीयन, परिवहन, भू-राजस्व और ऊर्जा की मदों में राजस्व संग्रह के लक्ष्य और उनके सापेक्ष प्राप्तियों की समीक्षा की. साथ ही विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि, वर्तमान वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही तक विभिन्न मदों में अब तक कुल 92 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व प्राप्ति हुई है.

ये भी पढ़ें- Delhi-Meerut RRTS: यात्रियों के लिए इस दिन से शुरू होगी RapidX ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कैसे करेंगे टिकट बुक और कितना होगा किराया?

अच्छा राजस्व हुआ संग्रहित

सीएम ने राजस्व को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि, इसमें जीएसटी/वैट से 52 हजार करोड़ रुपये, आबकारी शुल्क के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये, स्टांप एवं पंजीयन से 13 हजार करोड़ रुपये और परिवहन से 4,700 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रह हुआ है. मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक करते हुए बताया कि प्रत्येक विभाग ने पिछले वर्ष की पहली दो तिमाहियों के सापेक्ष इस बार अच्छा राजस्व संग्रहित किया है जो संतोषजनक है. इसी के साथ राजस्व के नए स्त्रोत तलाशने की बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग की गतिविधियां बढ़ी हैं. इसका लाभ प्रदेश को मिलना चाहिए. राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए हमें नए स्रोत तलाशने चाहिए.

राष्ट्रीय क्षति है राजस्व की चोरी

बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि, चालू वित्तीय वर्ष में 2.62 लाख करोड़ रुपये के कर राजस्व संग्रह लक्ष्य को हासिल करने के लिए ठोस कोशिश की जाए. इसी के साथ सीएम ने ये भी कहा कि, राजस्व की चोरी राष्ट्रीय क्षति है. इसीलिए जीएसटी की चोरी रोकने के लिए सजगता बढ़ाई जाए. मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि छापा मारने से पहले पुख्ता जानकारी इकठ्ठा की जाए. उन्होंने आगे कहा कि, अभिसूचना तंत्र को और बेहतर करने की आवश्यकता है इसी के साथ सचल दल इकाइयों की सक्रियता और बढ़ाने की जरूरत है. साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि सचल दलों की सजगता से कर चोरी रोकने में सफलता जरूर मिली है लेकिन इसके बावजूद कार्यशैली में व्यापक सुधार की जरूरत है.

इनकी कीमत में न हो बढ़ोत्तरी

बैठक के दौरान आम आदमी की जरूरत का ध्यन रखते हुए सीएम योगी ने कहा कि बालू, मौरंग, गिट्टी जैसे उपखनिजों का आम आदमी से सीधा जुड़ाव है. इसलिए ध्यान रखा जाए कि इनकी कीमतों में अनावश्यक बढ़ोत्तरी न हो. इससे विभिन्न विकास परियोजनाएं भी प्रभावित होती हैं. इसलिए उपखनिजों का कृत्रिम अभाव पैदा करने वाले काला बाजारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही सीएम ने ओवरलोडिंग को नियमविरुद्ध बताया और कहा कि ये दुर्घटनाओं के कारक भी हैं. इसलिए इसे हर हाल में रोका जाए. इसी के साथ सीएम ने त्योहारों के सीजन में अवैध शराब के धंधे पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए.

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर चलाएं जागरुकता अभियान

बैठक के दौरान सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता अभियान चलाने के लिए कहा. इसी के साथ राज्य सरकार की ओर से उठाये गए कदमों का उल्लेख किया व कहा कि स्कूल बसों, परिवहन निगम की बसों, नगर बसों आदि परिवहन के साधनों को ईवी के लिए प्रोत्साहित करें. साथ ही सीएम ने चार्जिंग स्टेशनों की और परिवहन निगम में अनुबंधित बसों की संख्या और बढ़ाने की आवश्यकता बताई है और आवश्यक निर्देश दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘अपनी मर्जी चलाएगी…?’ बात नहीं तो मैनपुरी के आसिन ने बेटी को दी खौफनाक सजा, कांप उठी मां की रूह

Mainpuri Father Shoots Daughter: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अपनी मर्जी से शादी करने…

29 minutes ago

जिरकपुर में बिल्डर के घर 8 राउंड फायरिंग; 3 शूटर गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग कनेक्शन?

Punjab Crime News: पंजाब के जिरकपुर में बिल्डर के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले…

30 minutes ago

इटली में जेन-अल्फा का बवाल; 4,400 करोड़ की संपत्ति जली, मेलोनी ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

Italy Protests: इटली में शिक्षा बजट और रक्षा खर्च को लेकर जेन-अल्फा छात्रों का विरोध…

37 minutes ago

कलयुगी बेटे ने विवाद शांत कराने पहुंचे माता-पिता पर छिड़का पेट्रोल, जिंदा फूंका

लखीमपुर खीरी में बहू-बेटे के विवाद को शांत कराने पहुंचे माता-पिता पर बेटे ने पेट्रोल…

38 minutes ago

मुजफ्फरनगर में रावण-कुंभकरण के साथ जलेगा 15 फीट का ‘कॉकरोच’, आयोजकों ने बताई वजह

Dussehra 2026: मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद…

49 minutes ago

‘A Sixth of Humanity’: देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की नजर से स्वतंत्र भारत के विकास की कहानी

देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की पुस्तक 'A Sixth of Humanity' स्वतंत्र भारत की विकास…

54 minutes ago