UP News: शामली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस और कुख्यात बदमाश नफीस उर्फ मुदा के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नफीस को ढेर कर दिया गया है.
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शनिवार सुबह थाना कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा के जंगलों में देर रात हुई. बदमाश नफीस काफी दिनों से फरार चल रहा था और उसके ऊपर 3 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे.
मृत बदमाश नफीस उर्फ मुदा की पहचान कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल के रूप में हुई है और बदमाश नफीस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.
पुलिस के अनुसार नफीस हत्या, लूट, डकैती, नकली करेंसी के धंधे और रंगदारी जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल था. इसका कई बार नाम नकली करेंसी के लेन-देन में भी आया है. पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी.
एसपी शामली ने बताया,
“पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नफीस अपने साथियों के साथ भभीसा के जंगलों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इस सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, जिसके बाद जंगल में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.”
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. नफीस के साथ मौजूद अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे. पुलिस ने इन फरार बदमाशों की तलाश में कई टीमें गठित कर दी हैं और सघन अभियान चलाया जा रहा है.
एसपी शामली ने कहा,
“नफीस लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. उसके मारे जाने से न केवल अपराध पर अंकुश लगेगा बल्कि इलाके में शांति व्यवस्था बहाल करने में भी मदद मिलेगी. पुलिस अब फरार साथियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. आस-पास के जिलों में भी फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है. जिले में अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है. जिले को भय मुक्त बनाना पुलिस का काम है.”
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…