देश

UP News: कानपुर देहात अग्निकांड पर राजनीति गरमाई, SP विधायक अमिताभ बाजपेयी नजरबंद, सपा ने कहा- मुआवजे में दिए जाएं 5 करोड़

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में हुए दर्दनाक अग्निकांड मामले में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को नजरबंद किया गया है. उनके घर के बाहर कई थानों की पुलिस लगाई गई है, ताकि वह घटनास्थल पर न जा सकें. दूसरी ओर सपा ने इस मामले में 11 सदस्यों की टीम का गठन किया है जो कि कानपुर मामले पर पार्टी कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मृतका के बेटों को न्याय दिलाने के लिए मांग पत्र भी सौंपेगी.

 

पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सपा ने जो 11 सदस्यों की टीम का गठन किया है, पार्टी ने मनोज पांडे मुख्य सचेतक विधानमंडल दल विधानसभा व अमिताभ बाजपेई, विनोद चतुर्वेदी, प्रदीप यादव, मोहम्मद हसन रूमी की अध्यक्षता में बनाया है. इसके साथ ही सपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन के सामने मांग पत्र रखेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेगी, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके.

सपा ने पीड़ितों को 5 करोड़ का मुआवजा देने की मांग की है. इसी के साथ घर के दो सदस्यों की सरकारी नौकरी और परिवार को आजीवन पेंशन देने के साथ ही मृतका के दोनों बेटों को सरकार की तरफ से आवास दिए जाने की मांग भी रखी है.

ये भी पढ़ें-  UP News: पुलिस-प्रशासन के सामने मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत, एसडीएम-थाना प्रभारी समेत कई अफसरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

बता दें कि कानपुर देहात के एक गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मां-बेटी की आग से जलकर मौत हो गई. मृतका के बेटे का आरोप है कि जब महिलाएं अंदर थीं, तो पुलिस वालों ने झोपड़ी में आग लगा दी. हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों ने खुद को आग लगाई. हालांकि इस मामले में एसडीएम समेत 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है. इस मामले में 11 नामजद और बाकी अज्ञात लोगों को आरोपी मानते हुए धारा 302, 307, 436, 429, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है.

एफआईआर दर्ज होने के बाद एसडीएम मैंथा को पद से हटा दिया गया है, उन्हें मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है. रूरा थाने में दर्ज किए गए इस मुकदमे में एसडीएम मैंथा-ज्ञानेश्वर प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक थाना रूरा-दिनेश कुमार गौतम, लेखपाल अशोक सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा कानूनगो, 3 अन्य लेखपाल, अशोक दीक्षित, अनिल दिक्षित, निर्मल दिक्षित, विशाल और जेसीबी ड्राइवर को भी नामजद आरोपी बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

12 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

12 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

1 hour ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago