खेल

Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची, 65 रन की बड़ी जीत

Women’s T20 World Cup: क्लो ट्रायोन के हरफनमौला प्रदर्शन से मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने महिला टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड पर 65 रन की बड़ी जीत से सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा. ट्रायोन  ने 34 गेंद में 40 रन की शानदार पारी खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका शुरुआती झटकों से उबर कर छह विकेट पर 132 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने में सफल रहा. उन्होंने इसके बाद तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट चटकाये. ट्रायोन को गेंदबाजी में नॉनकुलुलेको म्लाबा (4-0-10-3) का शानदार साथ मिला. बायें हाथ के इन स्पिन गेंदबाजों की फिरकी की सामने न्यूजीलैंड की टीम 67 रन पर आउट हो गयी.

दक्षिण अफ्रीका के नेट रन रेट में सुधार

इस जीत से दक्षिण अफ्रीका के नेट रन रेट (1.550) में सुधार हुआ. टीम ग्रुप एक तालिका में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गयी. शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. लगातार दो हार झेलने के बाद न्यूजीलैंड तालिका में सबसे निचले पायदान पर है और टीम के लिए अंतिम-चार में पहुंचने की संभावना अब खत्म हो गयी है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन न्यूजीलैंड को ऑफ स्पिनर ईडन कार्सन (23 रन पर दो विकेट) से गेंदबाजी की शुरुआत करने का फायदा हुआ. उन्होंने पहले ओवर में ही ताजमिन ब्रिट्स को एक रन पर पगबाधा कर दिया. मरीजान काप की नौ रन की पारी को लिया ताहुहू ने खत्म किया.

ट्रायोन ने को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट और सुने लुस ने पावरप्ले ने कुछ अच्छे शॉट लगाये जिससे छह ओवर  में दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 44 रन बना लिये. कप्तान लुस  17 गेंदों में 22 रन बनाकर रन आउट हो गयी. वोल्वार्ड्ट (13) तहुहू का दूसरा शिकार बनी. डेलमी टकर को कार्सन ने चलता किया जिससे दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम 12.3 ओवर में पवेलियन लौट गयी. ट्रायोन ने इसके बाद मोर्चा संभाला और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को शून्य पर किया आउट

दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर म्लाबा ने नई गेंद से शुरुआत की और न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को शून्य पर आउट कर दिया. मरीजान ने इसके बाद एक और विकेट चटकाया जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 13 रन हो गया. कप्तान सोफी डिवाइन (16) ने पारी का आगाज करने की जगह  पांचवें नंबर पर आयी लेकिन टीम को इसका फायदा नहीं हुआ. न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाना जारी रख रही और पूरी टीम 18.1 ओवर में आउट हो गयी.

-भारत एक्सप्रेस

भाषा

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

11 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

27 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

28 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

34 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

47 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

57 minutes ago