देश

UP News: “हिंदू धर्म को मिटाने वाले खुद ही मिट गए…”, बागपत में बोली साध्वी प्राची

– कुलदीप पंडित

UP News: बागपत पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिंदू इमोशनल होता है. इसलिए उसे जान बूझकर टारगेट किया जाता है. साध्वी ने कहा कि जन्माष्टमी पर एक भी क्रिश्चियन ने अपने बच्चों को कृष्ण नहीं बनाया, जबकि हमारे लोग 25 दिसंबर को अपने बच्चों को जोकर बनाकर खड़ा कर देते हैं. इतना ही नहीं साध्वी प्राची  ने दावा किया है कि 2024 में पीएम मोदी एक बार फिर सत्ता में आएंगे.

साध्वी प्राची ने मीडिया से बात करते हुए उनलोगों पर निशाना साधा जो लगातार सनातन धर्म और हिंदू धर्म व ब्राह्मणों को टारगेट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को मिटाने के लिए अनेक लोगों ने प्रयास किया, लेकिन वह खुद ही खत्म हो गए. गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2024 में आएंगे तो मोदी ही. साध्वी ने बागपत में चल रहे लाक्षागृह के विवाद पर कहा हमें अदालत पर पूरा विश्वास है. जल्द ही हमारे पक्ष में ही फैसला आएगा.

ये भी पढ़ें- G20: दुनिया देख रही है भारत की मेहमाननवाजी, लीडर की थाली में परोसे जा रहे हैं मिलेट्स से बने पकवान

कोई क्रिश्चियन अपने बच्चे को नहीं बनाता कान्हा

साध्वी ने कहा कि अभी हाल ही में जन्माष्टमी पर एक भी क्रिश्चियन ने अपने बच्चों को कान्हा नहीं बनाया, जबकि हमारे लोग 25 दिसंबर को अपने बच्चों को जोकर बनाकर स्कूल भेज देते हैं. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को मिटाने के लिए बाबर, औरंगजेब जैसे लोगों ने भरपूर प्रयास किया, लेकिन वे खुद ही खत्म होते चले गए. उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि, हिंदू धर्म अंत से अनादि तक है, हिंदू धर्म को मिटाना नामुमकिन है.

गठबंधन से कुछ नहीं होगा

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि गठबंधन से कुछ भी होने वाला नहीं है और 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जालौन की सड़कों पर खाकी की गरिमा हुई तार-तार, नशे में ‘टल्ली’ सिपाही का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के जालौन में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की…

4 minutes ago

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

59 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

1 hour ago

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

2 hours ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

2 hours ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

3 hours ago