देश

UP News: काशी के पर्यटकों को अब उनकी ही भाषा में मिलेगी हर जानकारी, हिंदी का ज्ञान न होने पर नहीं होगी कोई दिक्कत

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में आने वाले विदेशी पर्यटकों को अब भाषा सम्बंधी किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. यानी अगर उनको हिंदी नहीं आती है तो उनको किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अब उनको उनकी ही भाषा में सारी जानकारी मिलेगी. मतलब ये है कि काशी भ्रमण पर आने वालें गैर हिंदी भाषी पर्यटकों को अब हिंदी न आने पर उनकी भाषा में ही पर्यटन स्थलों की जानकारी मिल सकेगी. इसके लिए पर्यटन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है और पर्यटकों को काशी से जुड़ी सभी बातों की जानकारी हो सके, इसके लिए प्रयासरत है.

सूत्रों की मानें तो पर्यटकों को उनकी ही भाषा में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग टूर ऑपरेटरों को अंग्रेजी के अलावा भारत की क्षेत्रीय भाषाओं का प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए उन दो सौ ऑटो व रिक्शा चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो शहर में पर्यटकों को घुमाते हैं. इस तैयारी को लेकर उप निदेशक पर्यटन आरके रावत ने मीडिया को जानकारी दी कि, प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है. इसी के साथ बीएचयू और काशी विद्यापीठ से भी संपर्क किया गया है. उन्होंने बताया कि, विभाग ने पर्यटकों की समस्या का देखते हुए कार्य योजना बनाई है.

ये भी पढ़ें- Journalist Vimal Murder Case: सुपौल जेल में रची गई थी पत्रकार विमल को मारने की साजिश, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी STF की टीम

लागू होगा ड्रेस कोड

उप निदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि, काशी में प्रति दिन हजारों की संख्या में ने केवल देश के विभिन्न हिस्सों से बल्कि विदेश से भी पर्यटक आते हैं. उन्होंने बताया कि तेलंगाना, आंधप्रदेश, चेन्नई , बंगलूरू आदि शहरों से पर्यटक काशी का भ्रमण करने के लिए आते हैं और वे यहां भ्रमण के लिए ऑटो रिक्शा और टैक्सी के जरिए भ्रमण करते हैं. इसीलिए शुरुआत में शहर के ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों को भाषा व व्यवहार की जानकारी देने की योजना बनाई जा रही है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि चालकों के लिए ड्रेसकोड भी लागू होगा ताकि सैलानियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

11 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

12 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

23 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

39 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

50 minutes ago