देश

Bareilly: BJP स्टीकर वाली स्कॉर्पियो पर बैठकर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा 69 हजार रुपये का चालान

Bareilly: युवाओं में रील बनाने का भूत इस कदर सवार है कि उनको नियम-कानून तोड़ने और फिर कार्रवाई होने का भी कोई डर नहीं है. लगातार उत्तर प्रदेश से सामने आ रहे ऐसे मामलों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. फिर भी युवा मानने को तैयार नहीं है. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कैंट क्षेत्र से सामने आया है. यहां एक युवक का वीडियो सोशल मीडया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वह स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर रील बना रहा है. फिलहाल उसकी इस हरकत पर पुलिस ने उसका 69 हजार का चालान काटा है.

जानकारी सामने आ रही है कि उसकी शिकायत सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस से कर दी. इसी के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. ये स्कार्पियो कार सफेद रंग की है और इस पर भाजपा का स्टीकर लगा है और उस पर किसी नेता के पद का नाम भी लिखा है. वहीं जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस को शिकायत मिलने के बाद ही यातायात नियमों के उल्लंघन मान कर एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर जांच कराई है और इसी के बाद स्कॉर्पियो मालिक हरिशंकर पर 69 हजार रुपये का जुर्माना किया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: प्रियंका गांधी लड़ेंगी वाराणसी से चुनाव! BJP नेता बोले-जमानत हो जाएगी जब्त

इस सम्बंध में एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि इस पूरे मामले को गम्भीर मानते हुए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस तरह के मामलों में अधिकतम चालान किया जा रहा है और इससे पहले भी कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि इससे पहले 8 अगस्त को भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक स्कॉर्पियो गाड़ियों में स्टंटबाजी करते दिख रहे थे.

उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दो काले रंग की स्कॉर्पियो दिख रही थी. जानकारी के मुताबिक एक कार जैद खान और दूसरी कार प्रमोद शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है और दोनों चलती कारों के बोनट पर दो युवक खड़े होकर रील बना रहे थे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को शिकायत मिली और इसी के बाद वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने दो स्कॉर्पियो कारों का 52-52 हजार रुपये का चालान किया था. अगर आगे भी लोग नहीं माने तो इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

6 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

25 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

56 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

1 hour ago