देश

UP Politics: अखिलेश यादव ने बताया सरकार बदलने के बाद किधर दौड़ेगा बुलडोजर, साधा योगी सरकार पर निशाना

UP Politics: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार निशाना साध रहे हैं. उन्होंने योगी सरकार के बुलडोजर पर हमला बोला है और कहा है कि उनकी सरकार आने के बाद भी बुलडोजर गरजेगा. शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव फतेहपुर पहुंचे थे और यहां आयोजित लोक जागरण अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि सरकार बदलते ही बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी.

अखिलेश यादव गरजते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाया,”पुलिस के लोग बहुत ही अनुशासन में रहने वाले लोग हैं. ये सिर्फ ऑर्डर मानते हैं और कुछ नहीं मानते.” उन्होंने कहा कि अभी ऑर्डर जो चलता है वो गरीबों के घर गिराने का है. अभी दो मंजिला घर गिराने का आर्डर चल रहा है. जब समाजवादी लोग सरकार में आएंगे तो यही ऑर्डर मानेंगे, वही बुलडोजर होगा, पर मंजिल गरीब की नहीं होगी. 10-12 मंजिला इमारतों पर बुलडोजर चलेगा. अखिलेश ने कहा कि यह बुलडोजर वाली सरकार सबसे बड़ी भू माफिया सरकार है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज, राम मंदिर निर्माण कार्य का करेंगे निरीक्षण और दर्शन-पूजन

उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है बीजेपी ने

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या में बीजेपी नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीन पर कब्जा किया है. पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों पर अन्याय, अत्याचार कर रही है. लेकिन, याद रखें बुलडोजर का दिमाग नहीं होता है. सरकार बदलेगी तो बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी. अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बीजेपी सरकार ने बर्बाद कर दिया है. अखिलेश ने आगे भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस सब में भारी भ्रष्टाचार है.

भाजपा ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में नहीं दिया था साथ

इस मौके पर शिविर को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने आगे भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, “बीजेपी के लोगों ने अंग्रेजो के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, क्रांतिकारियों और समाजवादियों का साथ नहीं दिया था.” अखिलेश ने कहा, “केंद्र की सरकार में आने के बाद बीजेपी नए तरीके का भारत छोड़ो आंदोलन चला रही है. बीजेपी के तमाम करीबी उद्योगपति बैंकों से पैसा लेकर भारत छोड़ गए.”

गरीबों की जेब काट रही है बीजेपी

मंहगाई के मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम बहुत बढ़ा दिए हैं. महंगाई आसमान पर है. गरीबों की जेब काटकर बीजेपी अमीरों की जेब भर रही है. बीजेपी सरकार के विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है. सड़कों में गड्ढे भरे पड़े है. केवल 100 रुपये का राशन देकर गरीबों को धोखा दे रही है. किसानों के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा,” किसानों की आय दुगनी नहीं हुई. खेती का लागत मूल्य दुगना हो गया. बिजली नहीं आती है लेकिन सरकार भारी भरकम बिजली का बिल भेज देती है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

13 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

15 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

32 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

50 minutes ago