देश

UP Nikay Chunav: अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- “अंदर ही अंदर मिली हुई है भाजपा और बसपा”

UP Politics: निकाय चुनाव के प्रचार को लेकर यूपी के सहारनपुर में अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि बसपा भाजपा से मिली हुई है. इसी के साथ लोगों से अपील की करते हुए कहा कि वे सपा के पक्ष में वोट करें और बसपा से सावधान रहें.

मंगलवार को सपा मुख्यालय से लखनऊ में जारी एक बयान के अनुसार सहारनपुर में नगर निगम के सपा महापौर उम्मीदवार नूर हसन मलिक के समर्थन में रोड-शो के बाद अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, “बहुजन समाज पार्टी अन्दर ही अन्दर भाजपा से मिली हुई है और चुनाव में बसपा से सावधान रहना है.” आगे उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए सभी लोगों को साथ लेकर चल रही है.” उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा के लोग नफरत फैलाने और हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने की राजनीति कर रहे हैं, इनके पास जनता को बताने के लिए खुद का कोई काम नहीं है.”

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: रोड शो के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, अचानक रथ पर चढ़ा शख्स

‘भाजपा सरकार ने रोका सपा का कार्य’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, “नगरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को भाजपा सरकार ने रोक दिया है.” उन्होंने आगे कहा, “भाजपा सरकार शहरों में जन सुविधाएं तक नहीं दे सकी और स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया है, जबकि स्मार्ट सिटी में कोई जन सुविधा नहीं है. आगे आरोप लगाते हुए बोले कि, स्मार्ट सिटी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार और लूट हुई है. शहरों में कूड़ा और गंदगी है, नालियां और नाले भरे पड़े हैं.”

तमंचे की बात करते हैं मुख्यमंत्री – अखिलेश

प्रेस कांफ्रेंस में अपनी बात जारी रखते हुए अखिलेश यादव ने सवाल उठाया, “यह चुनाव शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई और जनता की सुविधाओं के लिए है, लेकिन मुख्यमंत्री जी तमंचे की बात करते हैं. मुख्यमंत्री जी से सफाई, ट्रैफिक, जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई पर सवाल करो तो जवाब तमंचा मिलता है. ऐसे मुख्यमंत्री जी से क्या उम्मीद की जा सकती है.”

खत्म हो चुका है पहले चरण का चुनाव प्रचार

बता दें कि यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार को ही खत्म हो गया. अब 4 मई को 37 जिलों में पहले चरण की वोटिंग होगी. शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में मतदान होगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago