देश

UP Politics: “अखिलेश यादव अवसाद के शिकार”, बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कांग्रेस को लेकर किया बड़ा दावा

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार को बंद हो गया है. इस आखिरी दिन यूपी के गोंडा जिले पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ( Keshav Prasad Maurya) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला और कहा कि सपा प्रमुख अवसाद के शिकार हो गए हैं. उनके गुंडे-माफियाओं पर लगातार भाजपा सरकार कार्रवाई कर रही है. इसीलिए वह बेचैन हैं.

मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नगर पालिका गोंडा से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट मांगने पहुंचे थे. यहां रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और अपने प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट देने की अपील की. इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यदि बीजेपी धनबल से चुनाव लड़ती, तो अखिलेश यादव विधानसभा में नहीं होते. उनके पास धन और गुंडों का बल है. वह कुछ करना चाहते हैं. इसलिए ऐसा कह रहे हैं. डिप्टी सीएम ने दावा किया कि, 13 मई को यूपी से कांग्रेस के साथ ही सपा और बसपा भी साफ होने जा रही है.

ये भी पढ़ें- शरीफ को छेड़ना नहीं, माफिया को छोड़ना नहीं- झांसी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

बेचैन हैं अखिलेश यादव- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव के उस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जिसमें उन्होंने कहा था कि डबल इंजन की सरकार आपस में टकरा रही है, डिप्टी सीएम ने कहा, “अखिलेश यादव अवसाद के शिकार हो गए हैं. उनके गुंडे माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है. इसलिए वह बेचैन है.” पत्रकारों से बात करते हुए आगे डिप्टी सीएम बोले कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश का विकास कर रही है.

2024 में एक भी सांसद नहीं बचेंगे कांग्रेस के

कांग्रेस के कर्नाटक में घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही गई है, इस सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस इतिहास के पन्ने में अपना नाम दर्ज कराने का काम किया है. कांग्रेस यूपी से मुक्त हो चुकी है. अब सिर्फ उसके दो विधायक और एक सांसद बचे हैं. 2024 में एक सांसद भी नहीं रहेंगे और 2027 में उनके दो विधायक भी नहीं रहेंगे. पहलवानों के धरने पर बैठने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उस पर कुछ कहने की जरूरत नहीं है. उसकी जांच चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago