देश

UP Nikay Chunav 2023: कल थम जाएगा निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार, 37 जिलों में होगी पहले फेज में वोटिंग

UP Nikay Chunav-2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का चुनाव प्रचार कल शाम (मंगलवार) को थम जाएगा. नियमानुसार मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार थम जाता है. इसे देखते हुए 2 मई की शाम छह बजे 37 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा. इन जनपदों में पहले चरण का मतदान चार मई को होगा.

इन जिलों में सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार प्रचार के दौरान अपना-अपना दांव चल चुके हैं और बचे अगले 48 घंटों में एड़ी-चोटी का जोर लगाने वाले हैं. उम्मीदवार हर तरह से वोटरों को लुभा रहे हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में जुटे हैं. फिलहाल इन 37 जिलों में 2 मई की शाम तक चुनाव प्रचार थम जाएगा और इसके बाद कोई प्रचार करता नजर आएगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बुधवार शाम को छह बजे से पहले प्रचार बंद होने तक सभी दल पूरी ताकत प्रचार में लगाने की रणनीति बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एक्शन

भाजपा की ओर से जहां कई जिलों में मुख्यमंत्री सीएम योगी के कार्यक्रम होने हैं. वहीं दूसरे दल भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं. इन आखिरी दो दिनों के लिए सरकारी टीमों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है और इस पर नजर रखी जा रही है कि कहीं प्रचार में मतदाताओं को प्रलोभन तो नहीं दिया जा रहा है या धन का दुरुपयोग तो नहीं किया जा रहा है.

इन जिलों में होगा पहले चरण का चुनाव

पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में मतदान होना है.

दूसरे चरण की वोटिंग होगी 11 मई को

इस बार राज्य चुनाव आयोग ने यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

80 साल की उम्र में खरीदा पहला स्मार्टफोन, अब सेल्फी और इंस्टाग्राम सीख रहे हैं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…

13 minutes ago

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

37 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

39 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

1 hour ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

2 hours ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

2 hours ago