देश

UP Nikay Chunav-2023: आजमगढ़ और मऊ में पकड़े गए फर्जी वोटर, लोनी में महिलाओं से अभद्रता का मामला आया सामने, पुलिस ने फटकारा

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश के 38 जिलों में मतदान जारी है जो शाम छह बजे तक चलेगा. राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे चलेगा. उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे तक 10.49 प्रतिशत मतदान हो चुका है.

शाहजहांपुर में पहली बार हो रहे महापौर चुनाव में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह सबसे पहले मतदान किया. उन्होंने शहर के प्रताप एनक्लेव स्थित बूथ नंबर 189 पर पहला वोट डाला. सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर पत्नी और भाई के साथ शाहजहांपुर में एम लाल स्कूल में वोट डालने पहुंचे. मेरठ में सपा से महापौर पद की प्रत्याशी भी मतदान करने पहुंची. उनके साथ सपा विधायक अतुल प्रधान भी थे.

केंद्रीय मंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह ने शिलर पब्लिक स्कूल में अपना वोट डाला. इस दौरान मंत्री ने कहा कि हमारा मेयर बनने जा रहा है. हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रमेडी गोशाला स्थित प्राथमिक स्कूल में मतदान किया. पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी डॉ. आस्था अग्रवाल ने परिवार के साथ मतदान किया. बरेली में वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने मतदान किया. बरेली में सांसद संतोष गंगवार ने परिवार के साथ मतदान किया.

सीएम योगी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें. मतदान जरूर करें. आपका अमूल्य वोट आपके नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाएगा. ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान!

हमीरपुर जिले की तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान जारी है. बस्ती में सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा ने अपने पति अंकुर वर्मा के साथ मतदान किया. बरेली में सपा समर्थित डॉ आईएस तोमर ने मतदान किया.

आजमगढ़ के मुबारकपुर में फर्जी मतदान करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लेने की खबर सामने आ रही है. वहीं लोनी के टोली मोहल्ला उच्च प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 466 का मतदान अभी शुरू नहीं हुआ है. अधिकारियों का कहना है कुछ टेक्निकल फॉल्ट है उसे ठीक कराया जा रहा है. वहीं यहां के मॉर्डन पब्लिक स्कूल वैशाली सेक्टर एक पर बने मतदान केंद के बाहर एक बुजुर्ग द्वारा महिला मतदाताओं से अभद्रता करने की जानकारी सामने आ रही है. इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग को फटकारा है और 200 मीटर दूर रहने की हिदायत दी है. उसके बाद बुजुर्ग ने क्षमा याचना मांगी और मतदान केंद से दूर चले गए. वहीं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और बसपा नेता असद अली की झड़प की खबर भी सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Live: यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 6 बजे तक होगा 38 जिलों में मतदान

मऊ में फर्जी वोटरों की पहचान के लिए बनाई गई अलग टीम

वहीं मऊ नगरपालिका क्षेत्र के फैजान मदरसे में वोटिंग के दौरान कुछ फर्जी वोटरों को पकड़ा गया है. फर्जी मतदाताओं को रोकने के लिए आधार कार्ड वेरीफाई किया जा रहा है. बता दें कि यहां पर फर्जी वोटरों की पहचान करने के लिए की गई अलग से टीम गठित की गई है. पकड़े गए फर्जी वोटर की पुलिस पूरी तरह से जांच कर रही है. दोषी पाए जाने पर फर्जी वोटरों के खिलाफ की वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात जिलाधिकारी अरुण कुमार ने की है. वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ भारी पुलिस बल बूथों का निरीक्षण कर रहा है. वहीं समाजवादी के पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे ने मतदान किया है.

इन जिलों में अभी तक पड़े इतने प्रतिशत वोट

कासगंज के विभिन्न क्षेत्रों को मिलाकर में सुबह 9:00 बजे तक 11.44 % , संतकबीर नगर में 9.5 प्रतिशत, सिद्धार्थनगर जिले में 9.63 प्रतिशत, मिर्जापुर में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर 6.90 % मतदान हुआ. नगर पालिका परिषद चुनार में 10.90% मतदान हुआ. अहरौरा में 09.70% मतदान, कछवा में 06.40%. मिर्जापुर में 07.56%,बस्ती में 8.95% मतदान,अलीगढ़,7% मतदान हुआ. कानपुर देहात की 11 नगर पंचायत और 2 नगरपालिका में अभी तक कुल 10.98 प्रतिशत मतदान हुए हैं.

यूपी में नगर निकाय के दूसरे चरण में 38 जिलों की 370 नगरीय निकायों के 6,929 पदों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 39,146 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला 1.92 करोड़ मतदाता करेंगे। मतदान केंद्रों पर पीएसी व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 111 कंपनियां तैनात हैं। मतदान समाप्त होने के बाद 13 मई शनिवार को मतगणना कराई जाएगी।

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

14 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

44 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

1 hour ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

1 hour ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

1 hour ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

1 hour ago