देश

Jan Sangharsh Yatra: पायलट की भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर 5 दिवसीय ‘जन संघर्ष यात्रा’ आज से शुरु

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बढ़ाते हुए पार्टी नेता सचिन पायलट बृहस्पतिवार को पांच दिन की ‘जन संघर्ष पदयात्रा’ शुरू कर रहे हैं. यात्रा अजमेर से शुरू होकर जयपुर की ओर आएगी और लगभग 125 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. तय कार्यक्रम के अनुसार पायलट बृहस्पतिवार दोपहर को यात्रा शुरू करने से पहले जयपुर रोड पर अशोक उद्यान के पास एक सभा करेंगे। पहले दिन रात्रि विश्राम किशनगढ़ के तोलामल गांव में होगा.

भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते रहेंगे

उल्‍लेखनीय है कि पायलट ने यहां मंगलवार को इस यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था कि वह भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते रहेंगे और 11 मई को अजमेर से जयपुर के बीच जन संघर्ष पदयात्रा निकालेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भ्रष्टाचार का मुद्दा लगातार उठाया है. पहले भी उठाया था, आज भी उठा रहा हूं और आगे भी उठाता रहूंगा.’’ पायलट ने कहा था, ‘‘भ्रष्‍टाचार एवं नौजवानों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर मैं जनसंघर्ष पदयात्रा निकालने जा रहा हूं, जो 11 मई को अजमेर से शुरू होगी. हम जयपुर की तरफ आएंगे और यह यात्रा लगभग 125 किलोमीटर लंबी होगी. उनकी आवाज हम सुनेंगे और उनकी आवाज हम बुलंद भी करेंगे.’’

एक दिन का अनशन

उल्‍लेखनीय है कि पायलट ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई को लेकर 11 अप्रैल को यहां एक दिन का अनशन भी किया था. पायलट ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर न‍िशाना साधते हुए कहा कि गहलोत का हालिया भाषण यह दर्शाता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं, बल्कि वसुंधरा राजे हैं. पायलट व गहलोत के बीच 2018 के आखिर में राज्‍य में कांग्रेस की सरकार बनने के समय से ही ‘नेतृत्‍व’ को लेकर खींचतान चली आ रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago