देश

UP PCS J Result 2023: साइकिल के पंक्चर बनाने वाले का बेटा बना जज, पास की PCS-J की परीक्षा, घर में जश्न का माहौल

jrUP PCS J Result 2023: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अपने पिता के साथ साइकिल पंचर जोड़ने वाले ने इतिहास रच दिया है और यूपी पीसीपीएस जे में सफलता हासिल की है. युवक का नाम अहद अहमद है. वह पहले अपने पिता के काम में उनका हाथ बंटाते थे, लेकिन पढ़ने में होशियार अहद को उनको पिता ने आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और फिर अहद जज बन गए. अहद की मां महिलाओं के कपड़े सिलती हैं. फिलहाल पूरा परिवार अहद के जज बनने की खुशी में पूरे मोहल्ले में मिठाई बांट रहा है.

बता दें कि 30 अगस्त को यूपी पीसीएस जे यानी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी हुए थे, जिसमें अहद अहमद का नाम भी शामिल था. सबसे बड़ी बात ये है कि अहद को अपने पहले प्रयास में ही इसमें कामयाबी मिल गई है. वह कुछ दिन पहले तक अपने पिता के साथ साइकिल का पंक्चर जोड़ने के काम में मदद करते थे, लेकिन अब उनके जज बनने के बाद पूरा परिवार इस तरह से खुश है कि, पंक्चर बनाने वाले के बेटे की कामयाबी पर प्रयागराज के लोग फूले नहीं समा रहे हैं और अपने बेटे का मुंह मीठा कराने के साथ ही पूरे मोहल्ले में मिठाई बांट रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: सपा नेता आजम खां के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, रडार पर है अल जौहर ट्रस्ट

मां चाहती थी बेटा बने अफसर

मिली जानकारी के मुताबिक अहद की मां अफसाना चाहती थीं कि उनका बेटा अफसर बने. उन्होंने फिल्म घर द्वार देखी थी और इसी के बाद से वह अपने बेटे के अफसर बनने का सपना आंखो में संजोए हुए थीं. इसीलिए उन्होंने फिल्म देखने के बाद से तय किया कि पति के पंक्चर की दुकान से परिवार का पेट चलेगा और वह लेडीज कपड़ों की सिलाई कर अहद को पढ़ाएंगी. सबसे बड़ी बात की अहद ने पीसीएस जे पास करने के लिए किसी भी तरह की कोचिंग नहीं की. उन्होंने सेल्फ स्टडी करके ही पढ़ाई की है.

घर के बगल में ही है पंक्चर जोड़ने की दुकान

बता दें कि अहद का घर प्रयागराज शहर से करीब एक किलोमीटर दूर नवाबगंज इलाके के छोटे से गांव बरई हरख में स्थित है, घर के बगल में ही उनके पिता शहजाद अहमद की साइकिल पंक्चर जोड़ने की छोटी सी दुकान है. इसी दुकान में वह बच्चों के लिए टॉफी और चिप्स आदि बेचने का काम भी करते हैं.

सभी बच्चों को पढ़ाया है अहद के माता-पिता ने

अहद अहमद अपने माता-पिता के चार भाई बहनों में तीसरे नंबर के हैं. अहद के माता-पिता ने सिर्फ उनको ही नहीं बल्कि अपने अन्य बच्चों को भी अच्छी शिक्षा दिलाई है. अहद के बड़े भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन चुके हैं तो छोटा भाई एक प्राइवेट बैंक में ब्रांच मैनेजर है. अहद कहते हैं कि उनके माता-पिता ने उनको बड़ी ही मुफलिसी और संघर्ष के बीच में पाला है तो अब वह अपने माता-पिता का सपना पूरा करेंगे और माता-पिता द्वारा सिखाई गई ईमानदारी के साथ ही आगे बढ़ेंगे. अहद कहते हैं कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता. उनको जरा भी शर्म नहीं है इस बात को कहने में कि उनके पिता पंक्चर जोड़ने का काम करते हैं, लेकिन अब वह अपने पिता शहजाद अहमद को आराम देना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

12 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

14 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

31 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

57 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago