होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का क्रेज लोगो में काफी देखने को मिल रहा है. वहीं जवान ने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. किंग खान की ये फिल्म ने साउथ से लेकर नॉर्थ तक धुआंधार कलेक्शन कर रही है. देश के साथ ही साथ विदेशों में भी जवान का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. ये फिल्म इंटरनेशनल मार्किट में हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को जोरदार टक्कर दे रही है.
‘जवान’ ने पहले वीकेंड से ही दमदार कमाई कर रही है. यूके और यूएसए में जवान ने उस स्टार को टक्कर देनी शुरू कर दी है, जिसे खुद इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा इंडियन स्टार माना जाता है. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को रिलीज हुई और ये मूवी अब तमिल सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. ‘जेलर’ ने यूके-यूएसए में बेहदर कमाई की थी. लेकिन अब ‘जवान’ सिर्फ पहले वीकेंड में ही इसे पीछे छोड़ चुकी है.
यूके में जवान ने पहले वीकेंड पर 1.35 मिलियन पाउंड (14 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है. यूके में पहले वीकेंड सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली इंडियन फिल्म ‘पठान’ रही है. इसने पहले वीकेंड में 1.96 मिलियन पाउंड (लगभग 20 करोड़ रुपये) की कमाई की थी. लेकिन बुधवार को रिलीज हुई ‘पठान’ के वीकेंड में 5 दिन थे और गुरुवार को आई ‘जवान’ का कलेक्शन 4 दिन का देखने को मिला है.
ये भी पढ़ें- पहले ‘पठान’ अब ‘जवान’… ‘किंग खान’ ने बॉलीवुड के सूखे को किया खत्म, आसान नहीं थी OTT से थिएटर की राह
‘जवान’ का यूएसए में पहला वीकेंड 7.5 मिलियन डॉलर (63 करोड़ रुपये) का ग्रॉस कलेक्शन लेकर आया. अब ‘जवान’ यहां 2023 की दूसरी सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म है. शाहरुख की फिल्म ने 4 दिन की कमाई से ही, यहां 5.7 मिलियन डॉलर (47 करोड़ रुपये) कमाने वाली ‘जेलर’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘जवान’ यूएसए में ‘रॉकी और रानी’ के 7 मिलियन डॉलर (58 करोड़ रुपये) से भी आगे निकल गई है.
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 7 सितंबर से 10 सितंबर वाले वीकेंड में ‘जवान’ दूसरी सबसे बड़ी फिल्म रही. 64 मिलियन डॉलर (530 करोड़ रुपये) के साथ इसने ‘The Equaliser 3’ और ‘Oppenheimer’ को भी पीछे छोड़ दिया. यूएसए में ‘जवान’ से आगे सिर्फ शाहरुख की ही ‘पठान’ है, जिसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 11.45 मिलियन डॉलर (95 करोड़ रुपये) से ज्यादा था. शाहरुख का यूएसए में जैसा क्रेज है, पूरी संभावना है कि ये ‘पठान’ से भी आगे निकल सकती है.
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…