देश

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को गोली मारने वाले चार आरोपी अंबाला से गिरफ्तार, देवबंद में आजाद पर हुआ था हमला

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेना हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार किया है. हरियाणा पुलिस की मदद से यूपी पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है. चारों आरोपी एक ढाबे पर मौजूद थे. जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस चारों को यूपी लेकर पहुंची है.

अंबाला से गिरफ्तार किए गए चारों हमलावर

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास, लविश और प्रशांत सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं, वहीं चौथा ओरोपी विकास हरियाणा के करनाल का निवासी है. ऑपरेशन में शामिल अंबाल एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी पुलिस साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा था. जिसमें चारों की लोकेशन शाहबाद के एक ढाबे पर मौजूद होने की मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें- टाइटन पनडुब्बी हादसे में मरने वाले अरबपतियों के शव बरामद, पहचानना हुआ मुश्किल

देवबंद में चंद्रशेखर आजाद पर हुआ था हमला

गौरतलब है कि चंद्रशेखर पिछले हफ्ते बुधवार को देवबंद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के पहुंचे थे. तभी उनपर हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी. जिसमें गोली उनके कमर को छू कर निकल गई थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने चंद्रशेखर के साथी मनीष कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों को बयान के आधार पर छानबीन करते हुए कार को बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही गोली मारने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

5 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

9 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

36 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

38 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago