एलन मस्क
Elon Musk: ट्विटर की कमान संभालने के बाद से एलन मस्क लगातार कुछ न कुछ बदलाव करते रहे हैं. कई बार उनके बदलाव यूजर्स को बहुत भारी पड़ते हैं और फिर यूजर्स अपनी भड़ास निकालते नजर आते हैं. एक और बदलाव करते हुए अब एलन मस्क ने ट्विटर पर ट्वीट्स पढ़ने की लिमिट तय कर दी है. इस गाइडलाइन के बाद अनवेरिफाइड यूजर एक दिन में महज एक हजार ट्वीट ही पढ़ सकेंगे. वहीं वेरिफाइड अकाउंट्स को 10 हजार ट्वीट्स पढ़ने की सुविधा होगी.
दरअसल, इसके पहले मस्क ने कुछ घंटों के भीतर ही दो बार लिमिट को लेकर ट्वीट किया था. पहले एलन मस्क ने अनवेरिफाइड यूजर्स के लिए एक दिन में 600 ट्वीट ही देखने की सीमा तय की थी. जिसके बाद हजारों यूजर्स ने ट्वीट पढ़ने में दिक्कत होने की शिकायत की.
मस्क ने इस कदम को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से संभावित रूप से कीमती डेटा चोरी करने से रोकने की कवायद बताया. दूसरी तरफ, इसका असर शनिवार सुबह से ही दिखना शुरू हो गया जब हजारों यूजर्स ने सोशल मीडिया सर्विस के इस्तेमाल को लेकर शिकायत की. इसे लेकर दुनिया के कई हिस्सों में ‘ट्विटरडाउन’ हैशटैग ट्रेंड करता रहा.
ये भी पढ़ें: टाइटन पनडुब्बी हादसे में मरने वाले अरबपतियों के शव बरामद, पहचानना हुआ मुश्किल
इसके बाद मस्क ने ट्वीट किया कि अनवेरिफाइड यूजर अस्थायी रूप से हर दिन 800 पोस्ट पढ़ पाएंगे जबकि वेरिफाइड यूजर हर दिन 8,000 पोस्ट पढ़ पाएंगे. हालांकि, कुछ देर बाद मस्क ने एक और ट्वीट करते हुए इस लिमिट को बढ़ा दिया. इसके मुताबिक, ट्विटर पर ब्लू टिक वेरिफाइड अकाउंट्स हर रोज 10000 पोस्ट पढ़ सकेंगे. जबकि दिन में अनवेरिफाइड अकाउंट्स 1000 पोस्ट पढ़ सकेंगे. साथ ही वो नए ट्विटर अकाउंट जो कि वेरिफाइड नहीं है, एक दिन में सिर्फ 500 ट्वीट ही देख सकेंगे.
इससे एक दिन पहले ट्विटर ने ट्वीट पढ़ने और प्रोफाइल देखने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लॉगइन करने की अनिवार्यता लागू कर दी थी. मस्क ने शुक्रवार को ट्वीट करके नयी पाबंदियों को अस्थायी कदम बताया था. उन्होंने कहा था, ‘‘हमारे डेटा को चुराया जा रहा था जिससे सामान्य यूजर्स के लिए सेवा की गुणवत्ता में कमी आ रही थी.’’
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…