महिला सिपाही ने बनाई रील्स
सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स, सब्सक्राइबर्स और लाइक बढ़ाने के लिए लोग तमाम तरह के वीडियो आएदिन पोस्ट करते रहते हैं. आम लोगों की तो बात छोड़िए, वर्दी वालों पर भी रील्स बनाने का नशा छाया हुआ है. शासन के सख्त निर्देशों और सोशल मीडिया गाइडलाइन के बाद भी पुलिसकर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब एक महिला सिपाही का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें महिला सिपाही वर्दी में रील्स बना रही है. महिला की वर्दी में बनाई गई रील्स अब जमकर वायरल हो रही है.
सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही रायबरेली जिले की महाराजगंज कोतवाली में तैनात है. महिला सिपाही का नाम शुगन शर्मा है. महिला सिपाही ने बॉलीवुड गाने पर रील्स बनाई है. जिसमें वो कातिलाना तेरी आंखें..आंखें भी करती हैं बातें… गाने पर झूम रही हैं. अब ये वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि यूपी पुलिस की तरफ से पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया एडवाइजरी जारी की गई थी. इस एडवाइजरी को इसी साल फरवरी महीने में जारी किया गया था. जिसमें पुलिसकर्मियों के लिए तमाम तरह की बंदिशें लागू की गई हैं. गाइडलाइन में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वर्दी में रील्स बनाकर डालना, ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया का निजी इस्तेमाल करना, ड्यूटी के दौरान का किसी भी प्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मनाही है. इसके अलावा पुलिस लाइन ऑफिस, फायरिंग का लाइव टेलीकास्ट लेक्चर, कोचिंग या फिर वेबिनार में वर्दी में हिस्सा लेने पर भी रोक है.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…