Harpreet Kaur
Harpreet Kaur: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) की परीक्षा पास करना बड़े गर्व की बात मानी जाती है. कई सालों की मेहनत के बल पर उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करते हैं. हालांकि,यह जरूरी नहीं कि सभी इसमें पास हो जाएं, ज्यादातर परीक्षार्थी ऐसे होते हैं जो इस परीक्षा को क्लीयर नहीं कर पाते हैं. अब हम आपको एक ऐसी लड़की की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने बिना कोचिंग के ही यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली है. संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा(Indian Forest Service) भर्ती परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस फाइनल रिजल्ट में फौजी की बेटी हरप्रीत कौर ने 97वां रैंक हासिल किया है.
बता दें कि हरप्रीत कौर पंजाब की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी इस उपलब्धी का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया है. उनके पिता बलकार सिंह भारतीय सेना में फौजी हैं. उन्होंने बेटी की इस कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि उनको अपनी बेटी हरप्रीत कौर पर गर्व है. वहीं, हरप्रीत ने बताया कि उन्होंने बिना कोई कोचिंग किए ही इस परीक्षा में खुद की मेहनत और तैयारी के बल पर सफलता हासिल की है. वे कहती हैं,”मेरे परिवार ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है.” हरप्रीत की सफलता पर उनके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है. कई लोग इस सफलता को लेकर उन्हें बधाई देने उनके घर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें-
मिली जानकारी के अनुसार, हरप्रीत कौर स्नातक करने के बाद पंजाब वेयरहाउस में टेक्निकल असिस्टेंट के रूप में काम कर रही हैं. उन्होंने खुद बताया कि उन्हें वन विभाग में डीएफओ(Divisional Forest Officer) के तौर पर सेवा करने का मौका मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…
अयोध्या में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वीएचपी के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने कहा कि…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सपा…