देश

पेपर लीक के दावों के बीच शिवपाल यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच टकराव जारी, आरोपों की बौछार

UP Police Paper Leak: उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस भर्ती का पेपर लीक के दावों के बीच यूपी में सियासत जारी है. 17 और 18 फरवरी को हुई परीक्षा में पेपर लीक के दावे सामने आने के बाद पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला था तो वहीं अब उनके चाचा शिवपाल यादव और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने आ गए हैं. जहां डिप्टी सीएम ने पेपर न लीक होने का दावा किया है तो वहीं सपा नेता ने पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

शिवपाल यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर इस मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है और एक्स पर लिखा, “महर्षि वाल्मीकि ने लिखा है- ‘रामे शासति नानृताः.. अर्थात ‘‘राम के शासन में झूठ नहीं था,’’ यहां झूठ के सिवा कुछ नहीं है. पुलिस भर्ती में पेपरलीक मामले प उपमुख्यमंत्री का आप्तवचन..”

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने काशी के लिए चुना ये नाम, अन्य सीटों पर उतर सकते हैं BJP-SP से आए ये नेता

केशव मौर्य ने कहा नहीं लीक हुआ पेपर

बता दें कि पेपर लीक के दावों के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक साक्षात्कार के दौरान दावा किया था कि, उनकी सूचना में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है. इसी के साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, उनके पास कोई मुद्दा नहीं. अभी तक मेरी सूचना के हिसाब से कोई पेपर लीक नहीं हुआ. तो वहीं उपमुख्यमंत्री ने ये भी कहा था कि, जिन्होंने इस प्रकार का प्रयास किया उन पर पुलिस नजर रखे हुए है. वो सब पकड़े जाएंगे. इसी के साथ ही डिप्टी सीएम ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि, पेपर लीक की सपा सरकार में पैदा किया गया कैंसर हैं जिसे भाजपा सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है.

सोशल मीडिया पर किया गया है दावा

बता दें कि 17 और 18 फरवरी को पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया था. 18 फरवरी को सोशल मीडिया एक्स पर कुछ प्रश्नपत्र वायरल करते हुए दावा किया गया था कि ये पेपर 17 फरवरी को दूसरी पाली में हुई परीक्षा का है जो लीक हो गया था. इसी को लेकर प्रदेश के कई हिस्से में अभ्यार्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यार्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए फिर से परीक्षा कराने की मांग की है. तो वहीं भर्ती बोर्ड ने इन आरोपों को गलत बताया है और इस मामले की जाँच के लिए अंतरिम जांच कमेटी का गठन किया है. इसी के साथ ही बोर्ड ने अभ्यार्थियों से आज शाम तक सबूत के साथ अपनी आपत्ति के प्रत्यावेदन जमा करने को कहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

58 seconds ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

18 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago