देश

पहले पिता से बगावत…अब ससुराल की खिलाफत, भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी फिर चर्चा में, जानें क्या है मामला

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है. एक बार फिर से बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल (Pappu Bhartaul) की बेटी साक्षी मिश्रा (Sakshi Mishra) चर्चा में हैं. पहले उन्होंने पिता के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली थी और पिता से जान का खतरा बताया था तो वहीं अब उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इसको लेकर उन्होंने जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की है.

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में साक्षी मिश्रा ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और मारपीट भी करते हैं. इसी के साथ ही साक्षी ने ये भी कहा है कि, ससुराल में रोज-रोज दहेज के लिए ताने मारकर उसे मेंटली डिस्टर्ब किया जा रहा है. तो वहीं पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. तो वहीं इस प्रकरण को लेकर साक्षी एक बार फिर से चर्चा में हैं. एक ब्राह्मण परिवार से होते हुए भी साक्षी ने घरवालों के खिलाफ जाकर एक दलित युवक से लव मैरिज कर ली थी, जो कि उनके घर पर ड्राइवर था. साक्षी ने घर से भागकर शादी की थी और फिर पिता से जान का खतरा भी बताया था.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने काशी के लिए चुना ये नाम, अन्य सीटों पर उतर सकते हैं BJP-SP से आए ये नेता

उस समय पप्पू भरतौल थे भाजपा के विधायक

मालूम हो कि, साक्षी मिश्रा 3 जुलाई, 2019 को पिता पप्पू भरतौल के घर से भाग गई थीं. उस समय पप्पू भरतौल बिथरी-चैनपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक थे और उनका काफी नाम था. साक्षी ने पिता और घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर दलित युवक अजितेश से शादी कर ली थी. इसके बाद साक्षी और अजितेश ने विधायक परिवार से जान के खतरे का आरोप लगाते हुए शादी के एक हफ्ते बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. ये वीडियो 11 जुलाई को सामने आया था. वीडियो में साक्षी ने अपने पिता पप्पू भरतौल के साथ ही अपने भाई विक्की भरतौल और पिता के करीबी राजीव राणा से जान का खतरा बताया था. इस वीडियो में साक्षी अपने पति के साथ नजर आई थीं. इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि बाद में भाजपा ने पप्पू भरतौल के टिकट तक नहीं दिया था तो वहीं विधायक भरतौल ने बेटी के आरोपों को गलत बताया था.

रामराज्य में हार गया जनक

बता दें कि पप्पू भरतौल भाजपा के नेता हैं और उनका इलाके में दबदबा है. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनको बिथरी-चैनपुर से टिकट दिया था और वह जीत कर विधायक बने थे, लेकिन बेटी के प्रकरण में तमाम किरकिरी होने के कारण 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया था और यहां से डॉ. राघवेंद्र शर्मा को चुनाव लड़ाया गया था. इसी के बाद चर्चा हुई थी कि बेटी साक्षी मिश्रा के प्रकरण की वजह से ही उनका टिकट काटा गया. माना जाता है कि इसी प्रकरण कि वजह से उनकी छवि को भी धक्का लगा था तो वहीं टिकट कटने के बाद पप्‍पू भरतौल ने फेसबुक पर भावुक पोस्‍ट शेयर करते हुए कहा था, “रामराज्‍य में जनक हार गया.”

अब बनना चाहते हैं वकील

बता दें कि गत वर्ष की यूपी बोर्ड परीक्षा में पप्पू भरतौल ने कक्षा 12 की परीक्षा दी थी और तक कहा था कि वह इंटर पास करने के बाद स्नातक और उसके बाद एलएलबी करेंगे. इसके अलावा उन्होंने बताया था कि, वकील बनकर वह ऐसे गरीब लोगों का केस लड़ना चाहते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और केस के लिए पैसा नहीं है. बता दें कि पप्पू भरतौल की उम्र 52 साल हो चुकी है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, वह करीब 30 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. उनके पास कई गाड़ियां हैं और आलीशान बंगला भी है. फिलहाल ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाने वाली साक्षी को लेकर पप्पू भरतौल का अभी तक कोई ताजा बयान सामने नहीं आया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

19 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

47 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

57 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago