देश

“अखिलेश खुद चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनें..”, सपा के गढ़ में राजभर ने किया चौंकाने वाला दावा, जानें क्या बोले?

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत तेज हो गई है. सपा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (OM Prakash Rajbhar) लगातार अखिलेश के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. तो वहीं राजभर के अभी तक मंत्री न बन पाने को लेकर लगातार सपा खेमे से भी चुटकी ली जा रही है. इस पर बुधवार को ओपी राजभर ने सपा के गढ़ मैनपुरी में ही चौंकाने वाला बयान देते हुए सपा प्रमुख पर हमला बोला और कहा कि रात में अखिलेश सीएम योगी और पीएम मोदी से मिलते हैं. इसी के साथ ये भी कहा कि विपक्ष खुद ही चाहता है कि मोदी ही प्रधानमंत्री बनें.

बुधवार को मैनपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश के साथ ही उनके परिवार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि, ‘अंदर की बात आप नहीं जानते हैं. दिन में बीजेपी के खिलाफ अखिलेश यादव और डिंपल यादव दोनों बोलते हैं, लेकिन दोनों ही रात में जाकर सीएम योगी और पीएम मोदी को गुलदस्ता भेंट करते हैं.’ इसी के साथ ही उन्होंने आजमगढ़ के आने वाले चुनाव को लेकर कहा कि, ‘आजमगढ़ में सपा का खाता नहीं खुलेगा.’

इसी के साथ ही राजभर ने आगे कहा कि, ‘मैं बार-बार कहता था ये विपक्षियों ने ठाना है, मोदी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाना है. आपने देखा अखिलेश लपट गए, नीतीश लपट गए. सारे लोग लपटकर जीतवा रहे हैं.’ इसी के साथ राजभर ने आगे कहा कि,’ 2024 कोई लड़ाई नहीं है, जब विपक्ष के लोग खुद जीतवाने में लगे हुए हों तो लड़ाई कहां है.’ सपा के नेता अखिलेश यादव हटकर सहयोग कर रहे हैं. ये आरोप कांग्रेस के लोग भी बता रहे हैं. लड़ाई नाम की कोई चीज नहीं है.’

ये भी पढ़ें- ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को मैनपुरी में एक चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव रात में सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी से जाकर मिलते हैं.

शिवपाल ने राजभर की ली थी चुटकी

मालूम हो कि, दो दिन पहले ही बलिया पहुंचे शिवपाल यादव से ओम प्रकाश राजभर के मंत्री बनने वाले बयानों पर चुटकी ली थी और तंज कसते हुए कहा था कि, ‘एक बार फिर हम सीएम योगी से उनके लिए सिफारिश कर देंगे कि जल्दी इन्हें दे दो.’ तो वहीं अखिलेश यादव ने भी वाराणसी में राजभर पर तंज कसते हुए कहा था कि, ‘3 बैठक के बाद 3 राज्य गायब हो गए हैं, अब चौथी बैठक कर रहे हैं रिजल्ट सामने है कोई कहने की बात नहीं है.’

  • भारत एक्सप्रेस
Archana Sharma

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

16 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

16 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

24 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

46 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

1 hour ago