देश

UP Politics: MP में छिड़ी रार, यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर लटकी तलवार, अखिलेश यादव ने दी चेतावनी, बढ़ सकती है I.N.D.I.A. की टेंशन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा को हराने के लिए बने ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मध्य प्रदेश में तकरार इस तरह बढ़ती जा रही है कि उसका असर यूपी में भी दिखाई पड़ सकता है. क्योंकि इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुलकर अपने मन की बात कह दी है और स्पष्ट कर दिया है कि अगर मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस सपा को सीटें देने को नहीं तैयार है तो यूपी विधानसभा में सपा भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी, क्योंकि यूपी में सपा बड़े भाई की भूमिका में है. बता दें कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है और राजनीतिक दल अपनी-अपनी धाक जमाने के लिए हर सम्भव कोशिश में लगे हैं तो इसी बीच सीटों के तालमेल को लेकर सपा और कांग्रेस में खुलकर बहसबाजी शुरू हो गई है. इसको लेकर इंडिया गठबंधन पर क्या असर पड़ेगा, ये तो आने वाला समय बताएगा, फिलहाल तो दोनों दलों के बीच बढ़ रही रार से इंडिया गठबंधन टेंशन में जरूर आ सकता है.

बता दें कि मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर में आयोजित ऑल इंडिया यादव महासभा के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मध्य प्रदेश में कांग्रेस से सीटों को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने साफ शब्दों में कहा कि “कांग्रेस को ये बताना होगा कि आईएनडीआईए राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ लोकसभा चुनावों के लिए ही है या विधानसभा चुनावों के लिए भी है?” इसी के साथ अखिलेश ने कांग्रेस को चेताते हुए कहा कि, कहा कि “अगर अभी विधानसभा चुनावों को लेकर गठबंधन नहीं है तो फिर भविष्य में यूपी विधानसभा के चुनाव में भी नहीं होगा.”

ये भी पढ़ें- Deoria Murder Case: प्रेम चंद यादव के घर पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जिलाधिकारी को दिया ये आदेश

बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव सीटों को लेकर सपा लगातार कांग्रेस पर सीटों को लेकर दबाव बना रही है और साफ-साफ कह रही है कि अगर इन राज्यों में कांग्रेस सपा को सीटें देने को तैयार नहीं होती है तो फिर यूपी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. तो वहीं अखिलेश के इस जवाब पर कांग्रेस यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी अपना जवाब दागा है और साफ-साफ कहा है कि कांग्रेस सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इसी के साथ ये भी कहा है कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बब्बर शेर है. कांग्रेस का सैलाब 2024 के लोकसभा चुनाव में सबको बहा ले जाएगा. ये बात सबको पता चल जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

23 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

29 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago