STF Action
STF Action: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. STF की टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.
STF के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुल 648 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है. बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.62 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक DCM ट्रक भी जब्त किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकत अली के रूप में हुई है. वह राजस्थान के भरतपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है. STF के अनुसार, आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ था और लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल होने की आशंका है.
यह भी पढ़ें: स्टालिन की भतीजी ने की बदतमीजी! बैंक मैनेजर को जड़े थप्पड़ ही थप्पड़
STF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 57.4 किलोमीटर माइल स्टोन के पास कार्रवाई की. टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई.
STF अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
उत्तर प्रदेश STF लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों पर कार्रवाई कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान तेज किया जाएगा.
भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…