Delhi Crime:विवेक/कृष्णा नगर: पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में हुई कैब ड्राइवर की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शाहदरा जिला पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज 24 घंटे के भीतर इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है.
कृष्णा नगर में हुई कैब चालक विजय कुमार की हत्या के मामले में शाहदरा पुलिस ने तीन आरोपियों (अयान, साहिल और एक नाबालिग) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने लूट के मकसद से रैपिडो ऐप के जरिए कैब बुक की थी और ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया था. पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े, वैगन-आर कार और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। चौथे आरोपी अमन की तलाश जारी है.
यह घटना 23 जुलाई 2026 की है, जब कृष्णा नगर थाना पुलिस को मेट्रो पिलर नंबर-90 (रोड नंबर-57) के पास खड़ी एक कार में घायल व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस को हरियाणा नंबर की वैगन-आर कार में चालक की सीट पर चाकू के घावों से लथपथ एक व्यक्ति मिला. पुलिस ने तुरंत उसे डॉ. हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान वेस्ट विनोद नगर निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहदरा डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा और एसीपी गांधी नगर के मार्गदर्शन में स्पेशल स्टाफ और थाना कृष्णा नगर की दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने एफएसएल (FSL) और क्राइम टीम की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए. इसके बाद बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गई.
जांच टीम ने घटनास्थल से लेकर न्यू सीलमपुर तक के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. साथ ही, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का तकनीकी विश्लेषण किया गया. इसके आधार पर पुलिस ने न्यू सीलमपुर निवासी अयान (20 वर्ष), साहिल (19 वर्ष) और न्यू सीमापुरी निवासी एक 17 वर्षीय किशोर (CCL) को धर दबोचा. आरोपी अयान पहले भी लूट और स्नैचिंग के चार मामलों में शामिल रहा है, जबकि साहिल पर स्नैचिंग का एक केस दर्ज है. चौथा आरोपी अमन अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- स्टालिन की भतीजी ने की बदतमीजी! बैंक मैनेजर को जड़े थप्पड़ ही थप्पड़
-भारत एक्सप्रेस
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…