देश

UP: TTE बना फरिश्ता, ट्रेन से गिरती बुजुर्ग महिला की ऐसे बचाई जान

अक्सर कहा जाता है कि ट्रेन से चढ़ते और उतरते समय ध्यान रखना चाहिए लेकिन कितनी बार यात्रियों से लापरवाही हो जाती है, जिससे उनकी जान पर बन आती है. ऐसा ही एक ताजा मामला अमेठी रेलवे स्टेशन से देखने को मिला है. जहां ट्रेन से चढ़ते समय महिला का पैर फिसल गया और वह गिर गई. वैसे तो ये कहावत आपने सुनी ही होगी कि ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोई’.

दरअसल यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है, जिस वक्त अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल अमेठी रेलवे स्टेशन पर रुकी थी. तभी ट्रेन रुकने के बाद एक 60 वर्षीय महिला किसी काम से नीचे उतरी थी. इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी, जैसे ही महिला ट्रेन पर चढ़ने के लिए दौड़ी तभी महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गई.

गनीमत यह रही कि उस वक्त प्लेटफार्म पर टीटी राजेंद्र सिंह मौजूद थे. टीटी ने दौड़कर महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचकर बाहर निकाला, जिससे महिला की जान बच पाई है. राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन को रोककर महिला को बैठा दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago