नवीनतम

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पहुंचीं रोहित वेमुला की मां, राहुल गांधी ने गले लगाकर कही ये बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा में हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की मां के साथ शामिल हुए. रोहित ने 2016 में कथित उत्पीड़न के बाद आत्महत्या कर ली थी.

राधिका वेमुला भारत जोड़ो यात्रा के  दौरान कुछ समय के लिए राहुल गांधी के साथ चलीं.तभी राहुल गांधी  ने रोहित वेमुला की मां को गले लगा लिया और  ट्वीट करके कहा “सामाजिक भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध मेरे संघर्ष का प्रतीक है, और रहेगा. राहुल गांधी ने कहा रोहित की माताजी से मिल कर, यात्रा के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे कदमों को नया साहस, और मन को नई शक्ति मिली.”

भारत जोड़ो यात्रा

रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने  भारत जोड़ो यात्रा के प्रति एकजुटता व्यक्त की. उन्होंने बताया कि वह पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं. राधिका ने कांग्रेस से संविधान को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बचाने का आह्वान किया. ट्वीट की तस्वीरें

राधिका ने रोहित वेमुला के लिए न्याय, रोहित अधिनियम पारित करना, उच्च न्यायपालिका में दलितों, उत्पीड़ित वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ाना और सभी के लिए शिक्षा की मांग की. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से और पार्टी के कई नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राधिका वेमुला के गांधी के साथ चलने की तस्वीरें ट्वीट कीं.

2016 में रोहित ने की थी, आत्महत्या

गौरतलब है कि 17 जनवरी, 2016 को 26 साल की दलित छात्र की मौत ने उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिवाद के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया था. रोहित ने हॉस्टल के कमरे में आत्‍महत्‍या कर ली थी. इससे पहले, रोहित पर एबीवीपी कार्यकर्ता को पीटने का आरोप लगा था, जिसके बाद नवंबर 2015 में रोहित समेत पांच छात्रों को निष्कासित कर दिया गया था.

रोहित वेमुला के आत्महत्या मामले में गठित  जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि रोहित ने कॉलेज प्रशासन से तंग आकर अपनी जान नहीं दी थी, बल्कि निजी कारणों से परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी. रोहित ने सुसाइड नोट में किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया था.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago