देश

Angaraki Chaturthi 2025: सिद्धिविनायक मंदिर में 12 अगस्त को होगा भव्य आयोजन, लाखों भक्तों के आने की संभावना

Angaraki Chaturthi 2025: मुंबई के प्रसिद्ध प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि इस बार अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर खास आयोजन किया जाएगा. यह शुभ दिन 12 अगस्त 2025 को पड़ रहा है. इस खास अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है. भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

पूजा और आरती का विशेष कार्यक्रम

वहीं उन्होंने बताया कि श्री सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह 3:15 से 3:50 बजे तक विशेष पूजन और आरती की जाएगी. फिर दोपहर 12:15 से 12:30 बजे तक नवस एवं खीर नैवेद्य आरती का आयोजन होगा. भक्त रात्रि 9 बजे तक दर्शन कर सकेंगे.

श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

मंदिर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर कई तैयारियां की हैं. श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की देखरेख में यह व्यवस्थाएं की गई हैं. जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग कतारें लगाई गई हैं.वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए विशेष प्रवेश मार्ग बनाया गया है. परिसर में मेडिकल सहायता, पानी की व्यवस्था, मोबाइल शौचालय और CCTV कैमरे लगाए गए हैं. सुरक्षा के लिए मंदिर के आसपास कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई है.साथ ही स्वयंसेवक और सूचना पोस्टर दर्शनार्थियों को उचित मार्गदर्शन देंगे.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, बादल फटने से स्कूल बंद, सीएम धामी ने रेस्क्यू टीम से की मुलाकात

सुरक्षा और यातायात की कड़ी निगरानी

मंदिर और आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. पुलिस बल और स्वयंसेवक भक्तों को दिशा-निर्देश देने में मदद करेंगे. BEST और मेट्रो सेवाओं में भी अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी. जो भक्त मंदिर नहीं पहुंच सकते, वे ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से दर्शन कर सकते हैं. डिजिटल माध्यमों से सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा.

कुछ जरूरी हिदायतें

ड्रोन, कैमरा, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मंदिर में प्रतिबंधित रहेंगे. इसके अलावा ब्लॉगिंग और यूट्यूब शूटिंग के लिए विशेष अनुमति नहीं दी जाएगी. भक्तों से अनुरोध है कि वे मंदिर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और त्योहार को श्रद्धा के साथ मनाएं.

भक्तिपूर्ण और शांत वातावरण बनाए रखने की अपील

मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करें, और इस पर्व को श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाएं. यह सभी तैयारियां अंगारकी संकष्टी चतुर्थी की पवित्रता बनाए रखने और भक्तों को सुरक्षित व दिव्य अनुभव देने के उद्देश्य से की गई हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

39 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

56 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago