Bihar News: बिहार के सुपौल जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत के बेला पट्टी वार्ड नंबर-1 में मंगलवार देर शाम एक नाव हादसे का शिकार हो गई. इस नाव में कुल 13 लोग सवार थे जिनमें 11 महिलाएं थीं. ये सभी लोग भोंगा नदी पार करके घास और पटुआ लेने गए थे. वापसी के दौरान बीच नदी में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई.
हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. उनकी तत्परता से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लेकिन इस हादसे में एक महिला की जान चली गई. जबकि चार लोग अब भी लापता हैं. मृत महिला की पहचान संजन देवी के रूप में हुई है जो छातापुर थाना क्षेत्र के चकला वार्ड नंबर-2 की निवासी थीं. उन्हें नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
नाव पर सवार अन्य महिलाओं के नाम गौरी देवी, सरिता देवी, अवधी देवी, ममता देवी, रीमा कुमारी, काजल कुमारी, पथरी देवी, अनीता देवी, अंजली कुमारी और मंजू देवी बताए गए हैं. नाविकों समेत सभी लोग नदी पार कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ.
घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज, छातापुर और जड़िया थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है. लापता लोगों की तलाश तेजी से की जा रही है. प्रशासन ने राहत कार्य को प्राथमिकता दी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है.
Also Follow Bharat Express on X
– भारत एक्सप्रेस
Sultanpur Murder Case: सुल्तानपुर के इमिलिया कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय…
Pakistani Citizen Held in Arnia Sector Jammu: जम्मू के अरनिया सेक्टर में BSF ने 20…
Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…
बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से…
गोरखपुर में हुए रोड शो का बताकर वायरल किया जा रहा अखिलेश यादव का वीडियो…
Delhi High Court: जस्टिस मनोज ओहरी की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रबंधन जन्मतिथि और…