Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar News: सुपौल में बड़ा नाव हादसा, 13 लोग डूबे, 1 महिला की मौत, 4 लापता

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है. त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत में एक नाव हादसे का शिकार हो गई.

Bihar News: सुपौल में बड़ा नाव हादसा, 13 लोग डूबे, 1 महिला की मौत

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत के बेला पट्टी वार्ड नंबर-1 में मंगलवार देर शाम एक नाव हादसे का शिकार हो गई. इस नाव में कुल 13 लोग सवार थे जिनमें 11 महिलाएं थीं. ये सभी लोग भोंगा नदी पार करके घास और पटुआ लेने गए थे. वापसी के दौरान बीच नदी में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई.

हादसे में एक महिला की मौत

हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. उनकी तत्परता से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लेकिन इस हादसे में एक महिला की जान चली गई. जबकि चार लोग अब भी लापता हैं. मृत महिला की पहचान संजन देवी के रूप में हुई है जो छातापुर थाना क्षेत्र के चकला वार्ड नंबर-2 की निवासी थीं. उन्हें नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

नाव पर सवार लोगों के नाम

नाव पर सवार अन्य महिलाओं के नाम गौरी देवी, सरिता देवी, अवधी देवी, ममता देवी, रीमा कुमारी, काजल कुमारी, पथरी देवी, अनीता देवी, अंजली कुमारी और मंजू देवी बताए गए हैं. नाविकों समेत सभी लोग नदी पार कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ.

इसे भी पढ़ें-Chattisgarh News: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा, छत्तीसगढ़ के स्कूलों को ऑनलाइन सैटेलाइट माध्यम से जोड़ा जाएगा

राहत बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज, छातापुर और जड़िया थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है. लापता लोगों की तलाश तेजी से की जा रही है. प्रशासन ने राहत कार्य को प्राथमिकता दी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है.

Also Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital