देश

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का एक्स अकाउंट हैक, पाकिस्तान-तुर्की के झंडे वाली तस्वीरें पोस्ट

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का एक्स अकाउंट रविवार को हैक हो गया जिससे राजनीतिक हलकों और उनके फॉलोअर्स में खलबली मच गई. हैकर्स ने अकाउंट हैक करने के बाद उस पर पाकिस्तान और तुर्की के झंडे वाली तस्वीरें और लाइवस्ट्रीम पोस्ट कीं. यह घटना उस दिन हुई जब भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का दूसरा मुकाबला खेला जाना है.

एकनाथ शिंदे का क्या  कहना है?

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के कार्यालय ने बताया कि जैसे ही हैकिंग की जानकारी मिली तकनीकी टीम ने तुरंत एक्शन लिया और करीब 30 से 45 मिनट में अकाउंट को रिकवर कर लिया. फिलहाल अकाउंट पूरी तरह से सुरक्षित है और सामान्य रूप से काम कर रहा है. अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि इस दौरान कोई संवेदनशील जानकारी लीक नहीं हुई है.

साइबर क्राइम पुलिस को किया गया सूचित

हैकिंग की जानकारी मिलते ही साइबर क्राइम पुलिस को सूचित कर दिया गया. डिप्टी सीएम (Eknath Shinde) के सोशल मीडिया हैंडल को संभालने वाली टीम ने तेजी से काम करते हुए अकाउंट का कंट्रोल वापस हासिल कर लिया. हालांकि, इस घटना ने साइबर सुरक्षा की कमजोरियों को उजागर कर दिया है.

महाराष्ट्र साइबर सेल करेगी जांच

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर सेल अब इस मामले की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि हैकिंग के पीछे कौन है और कैसे यह संभव हुआ. भारत में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इससे हर साल देश को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान होता है.

इसे भी पढ़ें-Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, विकास मित्रों को मिलेगा टैबलेट, शिक्षा सेवकों को स्मार्टफोन के लिए मदद

इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत है, खासकर जब बात किसी बड़े नेता या सरकारी पदाधिकारी की हो.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

15 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

49 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago