Rajeshwar Singh BJP MLA: सरोजिनी नगर सीट से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. चर्चा की वजह उनकी साफ छवि और जनता से सीधा जुड़ाव है. जुड़ाव ऐसा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनकी जमकर तारीफ करते हैं. जिसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर वे आज लखनऊ का बेटा बनकर जनता की सेवा के लिए आए हैं.
राजेश्वर सिंह को लोग सिर्फ विधायक के तौर पर नहीं बल्कि जनसेवक मानते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वे बेहद नरमी और अदब के साथ लोगों की परेशानियां सुनते हैं और समाधान की कोशिश करते हैं. आमतौर पर नेता चुनाव जीतने के बाद जनता से दूरी बना लेते हैं, लेकिन राजेश्वर सिंह की पहचान इससे बिल्कुल अलग है.
राजेश्वर सिंह राजनीति में आने से पहले एक सख्त अफसर रह चुके हैं. वे प्रवर्तन निदेशालय (ED) में संयुक्त निदेशक थे और उससे पहले यूपी पुलिस में भी लंबे समय तक काम किया. 31 जनवरी 2022 को उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और जनता की सेवा के लिए राजनीति में कदम रखा.
उसी साल के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सरोजिनी नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान संभाला और समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा को करीब 56 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया. इससे पहले यह सीट बीजेपी की स्वाति सिंह के पास थी.
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का एक्स अकाउंट हैक, पाकिस्तान-तुर्की के झंडे वाली तस्वीरें पोस्ट
लखनऊ की गलियों में लोग आम ही चर्चा करते मिल जाते हैं कि राजेश्वर सिंह नेता बाद में हैं, पहले जनसेवक हैं. शिक्षा, अनुभव और ईमानदार छवि के साथ उन्होंने राजनीति में कदम रखा और अब जनता के बीच भरोसे का नाम बन चुके हैं.
– भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…