Bharat Express DD Free Dish

वोट चोरी पर राहुल गांधी का आज फूट सकता है ‘हाइड्रोजन बम’, सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर वोट चोरी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की तैयारी में हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर वोट चोरी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की तैयारी में हैं. गुरुवार सुबह 10 बजे दिल्ली के इंदिरा भवन सभागार में वो प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जिसे लेकर सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है, माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी वोट चोरी को लेकर बड़ा खुलासा कर सकते हैं जिसे उन्होंने पहले ‘हाइड्रोजन बम’ कहा था,

क्या है पूरा मामला?

बता दें, एक सितंबर को पटना में अपनी वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा था कि अब उनकी पार्टी वोट चोरी पर हाइड्रोजन बम फोड़ेगी. इससे पहले उन्होंने इसे एटम बम बताया था और दावा किया था कि हाइड्रोजन बम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का सामना नहीं कर पाएंगे.

राहुल गांधी का क्या कहना है?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का कहना है कि वोट चोरी सिर्फ एक तकनीकी गड़बड़ी नहीं बल्कि अधिकार, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और लोकतंत्र की चोरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कुछ उद्योगपतियों को सौंपने की साजिश है. उन्होंने बीजेपी पर संविधान की हत्या की कोशिश करने का आरोप भी लगाया.

पवन खेड़ा ने दी जानकारी

कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि राहुल गांधी गुरुवार सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. उनकी पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस 7 अगस्त को हुई थी जिसमें उन्होंने कर्नाटक की एक लोकसभा सीट के आंकड़ों के आधार पर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया था.

इसे भी पढ़ें-UP News: दिशा पटानी के घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, पुलिस को बड़ी कामयाबी

राहुल गांधी का पीएम मोदी को पत्र

इस बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पंजाब में आई बाढ़ को लेकर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज की मांग की है. ऐसे में आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमान लगाया जा रहा है कि वो वोट चोरी के साथ-साथ बाढ़ राहत जैसे मुद्दों पर भी बात कर सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read