UP News: लंबे इंतजार के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख आखिरकार तय हो गई है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू (Kinjarapu Rammohan Naidu) ने गाज़ियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उद्घाटन के 45 दिन के भीतर यहां से फ्लाइट संचालन भी शुरू हो जाएगा.
केंद्रीय मंत्री ने क्या बताया?
केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया कि कई एयरलाइंस से बातचीत चल रही है और उन्होंने यहां से उड़ानें शुरू करने में रुचि दिखाई है. शुरुआती चरण में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के 10 बड़े शहरों से जोड़ा जाएगा जिनमें बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं. इसके साथ ही कार्गो कनेक्टिविटी को भी प्राथमिकता दी जा रही है ताकि भविष्य में एयरपोर्ट का नेटवर्क और मजबूत हो सके.
निर्माण कार्य में कितनी प्रगति?
निर्माण की बात करें तो डोमेस्टिक टर्मिनल में फिनिशिंग का काम चल रहा है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर में जरूरी उपकरण इंस्टॉल हो चुके हैं. हाल ही में BCAS ने एयरपोर्ट को सुरक्षा मंजूरी दे दी है और अब DGCA से एयरोड्रम लाइसेंस का इंतजार है.
पहले फेज में सलाना क्षमता
जेवर एयरपोर्ट का निर्माण चरणबद्ध तरीके से हो रहा है. पहले फेज में इसकी सालाना क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी जिसमें एक रनवे और एक टर्मिनल शामिल रहेगा. आगे के फेज में यह क्षमता 7 करोड़ यात्रियों तक पहुंचाई जाएगी.
YIAPL का क्या कहना है?
YIAPL ने बताया कि दिसंबर 2024 में इंडिगो की एक टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक संचालित की गई थी जिससे एयरपोर्ट की तकनीकी तैयारियों की पुष्टि हुई थी. फिलहाल लगभग 95% काम पूरा हो चुका है और ORAT प्रोग्राम के तहत बैगेज सिस्टम, सुरक्षा जांच, चेक-इन और बोर्डिंग जैसी सुविधाओं का ट्रायल चल रहा है.
इसे भी पढ़ें-वोट चोरी पर राहुल गांधी का आज फूट सकता है ‘हाइड्रोजन बम’, सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
अब बस उद्घाटन का इंतजार है जिसके बाद जेवर एयरपोर्ट उत्तर भारत की हवाई यात्रा का नया केंद्र बन जाएगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
