देश

UP News: गोरखपुर में NEET छात्र की बेरहमी से हत्या, पशु तस्करों के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

UP News: गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मऊआचापी गांव में सोमवार रात पशु तस्करों ने NEET की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी. अपराधियों ने पहले उसे मुंह में गोली मारी और फिर सिर को ईंट से कुचल दिया. हत्या के बाद उसका शव गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

घटना उस वक्त हुई जब करीब 10 से 15 तस्कर तीन गाड़ियों में सवार होकर दीपक के गोदाम का शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. दीपक का छोटा भाई (जो पास में ट्रेवल्स का ऑफिस चलाता है) ने उसे तुरंत सूचना दी. दीपक स्कूटी से मौके पर पहुंचा लेकिन तस्करों ने उसे पकड़ लिया और डीसीएम गाड़ी में बैठाकर ले गए. कुछ घंटों बाद उसका खून से लथपथ शव मिला.

हत्या से गांव में आक्रोश

दीपक की हत्या से गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तस्करों की एक गाड़ी को पकड़कर आग लगा दी और एक तस्कर को जमकर पीटा जिससे वह अधमरा हो गया. हालात काबू करने पहुंचे पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए जिनमें एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच थानेदार शामिल हैं.

पुलिस ने घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी गाड़ी से 2 से 3 मवेशी भी बरामद किए. मंगलवार सुबह जैसे ही दीपक की मौत की खबर फैली ग्रामीणों ने गोरखपुर-पिपराइच रोड पर जाम लगा दिया. मौके पर कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई. पुलिस अधिकारी लगातार लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

इसे भी पढें-असम में भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक! ACS अधिकारी नूपुर बोरा के पास से करोड़ों की संपत्ति बरामद, अवैध घुसपैठियों के नाम कर दी थी सरकारी जमीन

सदमे में मृत का परिवार

दीपक की मौत से उसका परिवार सदमे में है. गांव के लोग रो-रोकर बेसुध हैं और सभी की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए. फिलहाल एक आरोपी हिरासत में है और बाकी की तलाश में पुलिस छापा मार रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago