Nupur Bora Vigilance Raid: असम में एक भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है. असम की मुख्यमंत्री विशेष सतर्कता सेल ने असम सिविल सेवा (ACC) की एक अधिकारी नूपुर बोरा के पास से करोड़ों की संपत्ति जब्त की है. उनपर कथित तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम सरकारी जमीनें दर्ज कराने के आरोप थे.
नूपुर बोरा पर मुख्यमंत्री विशेष सतर्कता सेल काफी दिनों से नजर रखी हुई थी. इसी दौरान आज टीम ने छापा मारा तो उनके घर से 90 लाख रुपये नकद और 1 करोड़ रुपये से अधिक के सोने के गहने मिले.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि नूपुर पर काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी. उनपर अपने कार्यकाल में गैर-कानूनी तरीके से भारी संपत्ति अर्जित की.
जांच एजेंसियों के मुताबिक असम के बारपेटा जिले में सर्कल ऑफिसर के पद पर कार्य करने के दौरान नूपुर ने कथित तौर पर सरकारी जमीनों को अवैध घुसपैठियों के नाम दर्ज कराई थी. इस दौरान उन्होंने खूब अवैध संपत्ति बनाई.
विजिलेंस की टीम ने अब नूपुर से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है. छापेमारी भी लगातार चल रही है. इसी के तहत विजिलेंस की टीम राजस्व सर्कल से जुड़े लाट मंडल सूरजित डेका के घर पर भी छापेमारी की. डेका पर भी आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है. इसके अलावा उनपर बारपेटा के अलग-अलग इलाकों में जमीन खरीदने का भी आरोप लगा है. डेका पर ये भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने ये जमीनें नूपुर बोरा के साथ मिलकर बनाई है.
ये भी पढ़ें- ITR भरने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं फाइल
नूपुर बोरा ने 2019 में असम सिविल सेवा की परीक्षा पास की थी. इसके बाद वो बारपेट और कार्बी आंगलोंग जिलों में अच्छे पदों पर काम किया. बारपेट में काम करने के दौरान ही उनपर अवैध घुसपैठियों को सरकारी जमीन देने के आरोप लगे. जब मामला उछल गया तो उनका तबादला कामरूप जिले में कर दिया गया. वहां पर भी उन्होंने जमकर भ्रष्टाचार किया. जमीन के मामलों में गड़बड़ी और कई जगहों पर नियम विरुद्ध काम करने के आरोप लगे थे.
– भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…