Bihar Election 2025: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बुधवार को कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए का वोट बंट गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में हम इसे रोक देंगे. उन्होंने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि इससे एनडीए को निश्चित रूप से लाभ होगा.
सासाराम में एक वर्कशॉप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शाहाबाद का इलाका हो, मगध हो या बिहार का अन्य हिस्सा हो, एनडीए की ही जीत होगी.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए मजबूत और दुरुस्त रणनीति बना रहा है और उस दिशा में हम लोग मिलकर आगे बढ़ रहे हैं. इस बार एनडीए की जीत होगी, इसको कोई रोक नहीं सकता है. उन्होंने मीडिया के एक प्रश्न को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि हम एनडीए के पक्ष में सोचते हैं क्योंकि एनडीए जनता के हित की बात करती है.
मंगलवार को पवन सिंह ने दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी. उसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी. पवन सिंह के दिल्ली में एनडीए के नेताओं से मिलने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. माना जा रहा है कि मगध और शाहाबाद में कुशवाहा और राजपूतों का वोट एनडीए के पक्ष में गोलबंद होगा.
लोकसभा चुनाव में काराकाट से एनडीए के टिकट पर उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में उतरे थे और पवन सिंह निर्दलीय मैदान में उतर गए, जिससे एनडीए को यह सीट गंवानी पड़ी थी. इसे लेकर उपेंद्र कुशवाहा की पवन सिंह से नाराजगी बढ़ गई थी. हालांकि, मंगलवार की दोनों की मुलाकात के बाद नाराजगी दूर हो गई है.
ये भी पढ़ें: बिहार को मिली सौगात, 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी पर एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…