उत्तर प्रदेश

मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस सहित 8 गिरफ्तार, अब तक 81 को भेजा गया जेल

उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस और उसके बेटे फरमान समेत 8 लोगों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने अब तक बवाल में शामिल 81 लोगों को जेल भेजा है. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि बुधवार को दो और आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. सीबीगंज थाना पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इदरीश और इकबाल बताए गए हैं. इदरीश पर कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि इकबाल पर 17 मामले पहले से ही चल रहे हैं.

एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी सिटी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हम लोगों की टीम सीसीटीवी, ड्रोन सहित अन्य वीडियों के माध्यम से हिंसा करने वाले लोगों की पहचान कर गिरफ्तार कर रही है. हमारी टीम उन लोगों को खोज रही है, जिन्होंने इस हिंसा को भड़काया था. एसएसपी ने बताया कि हम लोगों को पहले जानकारी मिल गई थी कि यहां पर हिंसा हो सकती है और उसमें कुछ अराजक तत्व शामिल हो सकते हैं. इसके बाद हम लोगों ने इस कार्यक्रम के लिए मना कर दिया था. फिर भी इसे किया गया, जो कानून के बाहर है.

पुलिस ने हिंसा की योजना का किया पर्दाफाश

उन्होंने कहा कि भीड़ एकत्रित होने के चलते हिंसा हुई थी. पुलिस ने पहले ही बता दिया था कि इस्लामिया ग्राउंड में किसी भी तरह का कार्यक्रम करने की परमिशन नहीं है. एसएसपी ने बताया कि व्हाट्सएप पर पहले ही योजना बनाकर इस्लामिया ग्राउंड में नमाज के बाद भीड़ एकत्रित की गई थी. उन लोगों को पता था कि अगर एक साथ नमाज के बाद सब लोग निकलेंगे तो ग्राउंड में ज्यादा भीड़ पहुंच सकती है. इन लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी हिंसा को भड़काने की योजना बनाई थी. उन्होंने साफ कहा है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान या प्रताड़ित नहीं किया जाएगा. यदि ऐसी कोई शिकायत सामने आती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि असली दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: Jaunpur News: 74 साल की उम्र में बुजुर्ग ने की थी 35 साल की महिला से शादी, सुहागरात के टाइम निकल गए प्राण

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

27 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

30 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

39 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

53 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

58 minutes ago