देश

अमेरिकी राजदूत ने की भारतीय प्रतिभा की प्रशंसा, कहा- “अगर आप भारतीय नहीं हैं तो अमेरिका में CEO नहीं बन सकते”

भारतीय मूल के लोगों का दुनिया के कई देशों में आज अलग-अलग क्षेत्रों में डंका बज रहा है. तमाम देशों में भारतीय निजी कंपनियों के अलावा प्रशासन में उच्च पद संभाल रहे हैं. भारतीय प्रतिभा का लोहा अब अमेरिका भी मान रहा है. भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने हाल ही में अपने एक बयान में इसका जिक्र भी किया है. निजी कंपनियों में भारतीयों की प्रतिभा को जाहिर करते और उनकी तारीफ करते हुए उन्होंने कहा है कि “आज अमेरिका की फॉर्च्यून 500 कंपनियों के 10 में से 1 से अधिक सीईओ भारतीय अप्रवासी हैं जिन्होंने अमेरिका में पढ़ाई की है.”

वहीं अपनी बात में उन्होंने एक चुटकुले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि “पहले यह जोक चलता था कि अगर आप भारतीय हैं तो अमेरिका में CEO नहीं बन सकते, लेकिन अब मामला उलट गया है. अब नया जोक यह है कि अगर आप भारतीय नहीं हैं तो अमेरिका में सीईओ नहीं बन सकते. चाहे गूगल हो, माइक्रोसॉफ्ट हो या फिर स्टारबक्स. इन सभी कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं और उन्होंने वहां आकर एक बड़ा बदलाव ला दिया है.”

कई अमेरिकी कंपनियों के CEO भारतीय

बता दें कि इस समय दुनिया की कई दिग्गज कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं. इनमें से कई कंपनियां अमेरिकी हैं. भारतीय मूल के सत्या नडेला जहां माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ और चेयरमैन हैं. वहीं गूगल जैसी बड़ी कंपनी के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई हैं. इसके अलावा वे इसकी पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के भी सीईओ हैं. दुनिया की प्रमुख आईटी कंपनियों में शुमार IBM के सीईओ और चेयरमैन अरविंद कृष्णा हैं.

इसे भी पढ़ें: उज्ज्वल निकम को BJP ने दिया टिकट, आतंकी कसाब को दिलवाई थी फांसी, पूनम महाजन का टिकट कटा

अन्य नामों में अडोबी के चेयरमैन और सीईओ शांतनु नारायण, यूट्यूब के सीईओ नील मोहन, अमेरिका की किराना स्टोर की दिग्गज कंपनी अल्बर्टसन के सीईओ विवेक शंकरन, स्टारबक्स के सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. यही कारण है कि अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी को अपने बयान में भारतीय मूल के सीईओ का जिक्र करना पड़ा.

Rohit Rai

Recent Posts

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

10 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

52 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

1 hour ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

2 hours ago